Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news 13 नवंबर को “नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़” का होगा आयोजन

जनवाद टाइम्स 4 November 2022
Bihar news 13 नवंबर को "नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़" का होगा आयोजन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

13 नवंबर 2022 को जिले में आयोजित होने वाले “नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़” के सफल आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा की गयी। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार के तत्वाधान में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।Bihar news 13 नवंबर को "नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़" का होगा आयोजन

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़ से संबंधित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाय। कार्यक्रम के समापन स्थल पर नशामुक्त बिहार थीम पर स्लोगन, पोस्टर, बैनर, तख्ती, नशामुक्त गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक आदि कराना सुनिश्चित किया जाय। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि उक्त कार्यक्रम का विभिन्न मीडिया, सोशल मीडिया, होर्डिंग, फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे।

सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि दो-तीन एंबुलेंस, जीवन रक्षक दवाईयां सहित मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति करेंगे ताकि चोटिल होने की अवस्था में प्रतिभागियों को तुरंत चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। नगर निगम आयुक्त, बेतिया अपने क्षेत्र अंतर्गत रूट चार्ट के अनुसार साफ-सफाई, चूना मार्किंग, पानी टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़ के सफल आयोजनार्थ हेतु प्रभारी पदाधिकारी एनसीसी एवं जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, बेतिया को निदेश दिया गया कि पर्याप्त संख्या में एनसीसी कैडेट (बालक एवं बालिका), वोलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति निर्धारित रूट मार्ग में करेंगे। एसडीएम, बेतिया विधि-व्यवस्था संधारण, रूट क्लीयरेंस, स्कॉट गाड़ी संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़ अंतर्गत प्रथम श्रेणी के आयु वर्ग में अर्थात 16 वर्ष तक (वर्ग-दशम) उम्र के बालक/बालिका को प्रातः 6.00 बजे से 05 किमी (स्टार्टिंग प्वाइंट कृष्णा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बरवत सेना से महाराजा स्टेडियम, बेतिया) तथा द्वितीय श्रेणी में 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला/पुरूष को प्रातः 6.30 बजे से 10.00 किमी (स्टार्टिंग प्वाइंट राजकीय मध्य विद्यालय, कठैया चौक, विशुनपुरा से महाराजा स्टेडियम, बेतिया) तक की दौड़ में सम्मिलित होंगे।Bihar news 13 नवंबर को "नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़" का होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि दोनों हॉफ मैराथन में खिलाड़ियों की सहभागिता के लिए दिनांक-12.11.2022 को 05.00 बजे अपराह्न तक जिला खेल कार्यालय, महाराजा स्टेडियम, बेतिया में निबंधन कराना अनिवार्य होगा। 5 किमी की दौड़ में जिसमें दशम वर्ग या 16 वर्ष आयु तक के प्रतिभागी को अपने विद्यालय के मूल परिचय पत्र की छायाप्रति, दो फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, निबंधन प्रपत्र के साथ जमा करना अनिवार्य होगा लेकिन प्रतियोगिता के दिन मूल परिचय पत्र के साथ दौड़ना होगा। उस परिचय पत्र में प्रतिभागी का नाम, जन्मतिथि, वर्ग आदि का ब्यौरा सहित प्रधानाध्यापक का हस्ताक्षर व मुहर अनिवार्य होगा। जबकि द्वितीय श्रेणी में 16 वर्ष से अधिक उम्र अर्थात ओपेन वर्ग के लिए निबंधन प्रपत्र के साथ दो फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।Bihar news 13 नवंबर को "नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़" का होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि दोनों श्रेणियों की दौड़ में प्रथम दस स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा तथा उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को पांच हजार रूपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को तीन हजार रूपये, तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को दो हजार रूपये तथा चतुर्थ स्थान से दशम स्थान तक के प्रतिभागियों को एक-एक हजार रूपये से पुरस्कृत किया जायेगा। इसके साथ ही प्रथम से तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रैक सूट भी प्रदान किया जायेगा।Bihar news 13 नवंबर को "नशामुक्त बिहार हॉफ मैराथन दौड़" का होगा आयोजन

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, विजय पंडित सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news माकपा ने बेतिया में गुजरात के मुख्यमंत्री का पुतला फुंका
Next: Bihar news-होम्योपैथिक दवा दुकानों की नियमित रूप से जांच कराई जाए- जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0009
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • UP News : डीह बाबा स्थल पर उगी झाड़ियां बनीं खतरा, सफाई कर्मचारी नदारद
  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.