Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बगहां में नशाखुरानी गिरोह सक्रिय

जनवाद टाइम्स 28 August 2022
Bihar news बगहां में नशाखुरानी गिरोह सक्रिय
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा में अपराधिक घटनाओं में हो रही लगातार वृद्धि और अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब यहां नशाखुरानी गिरोह भी काफी सक्रिय हो गया है।

Bihar news बगहां में नशाखुरानी गिरोह सक्रियबतादें कि पटखौली थाना क्षेत्र के एक 12 वर्षीय गोलू अंसारी को नशा खिलाकर अगवा कर लिया गया था जो 8 दिन बाद लौटा है। बताया जा रहा है कि नशाखुरानी गैंग के लोग उसे ट्रेन से उत्तरप्रदेश के बस्ती तक लेकर गए थे तभी बगल के गांव सुखबन का रहने वाला एक परिचित बच्चे को पहचान लिया और फिर उसकी सकुशल वापसी हुई है। उक्त बच्चा मलकोली वार्ड नंबर 2 के भट्टू अंसारी का पुत्र है। अगवा बच्चे के मुताबिक वह 19 तारीख की शाम घर से नास्ता करने समीप के चौक पर गया था। वहां दो लोग आए और उससे बोला कि उन्हें दूध चाहिए। बच्चे ने कहा कि वह दूध लाकर पहुंचा देगा लेकिन उनका घर नही देखा है। इसके बाद उक्त दोनों व्यक्तियों ने कहा कि चलो तुम्हे अपना घर दिखा देते हैं। जब बच्चा उनके साथ बोलेरो में बैठा तब पटखौली थाना के समीप जाते हीं नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब उसे होश आया तो वह ट्रेन में था। इसी दरम्यान सुखबन गांव के कुछ मजदूर कमाकर वापस घर लौट रहे थे तभी उक्त लड़के को पहचाना। लड़के ने उनसे पूरी आपबीती सुनाई जिसके बाद मजदूरों ने वीडियो कॉलिंग कर उसके परिजनों से बात करवाई। अगवा बच्चे ने बताया कि फेसबुक व अन्य सोशल साइट्स पर उसके गायब होने की खबर फैली हुई थी इसी वजह से प्रवासी मजदूरों ने उसे पहचान लिया।

Bihar news बगहां में नशाखुरानी गिरोह सक्रिय
बताया जाता है कि नशाखुरानी गैंग वाले इस बच्चे को एक हफ्ते से इधर उधर रख रहे थे और फिर इसी बीच गोरखपुर ले जाकर एक बुजुर्ग के हवाले कर दिया। वहां से वह बुजुर्ग इसको बस्ती लेकर जा रहा था तभी इसके बड़े भाई के दोस्त जो मजदूरी कर वापस लौट रहे थे उन्होंने बस्ती स्टेशन पर एक बुजुर्ग के साथ देखा और जैसे ही बच्चे की पहचान हुई उक्त बुजुर्ग व्यक्ति वहां से भाग निकला। जिसके बाद मजदूरों ने लाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बतातें चलें कि बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की और थाना में मामला भी दर्ज करवाया था। जिसके बाद बच्चे की अपहरण की चर्चा जोर पकड़ने लगी थी।

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेल दिवस विशेषांक
Next: Bihar news-अंधरबाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-4 मे स्ट्रीट लाईट नदारथ

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.