Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news डॉ जायसवाल ने लगाई सौगातों की झड़ी: 235 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होगा बेतिया-नरकटियागंज सड़क, चंपारण को मिलेगी एक्सप्रेस-वे की रफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 July 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चंपारण के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने अपने सांसद कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर पश्चिम चंपारण के विकास योजनाओं को लेकर अहम घोषणाएँ की।

अपने कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि आज पश्चिम चंपारण के लिए विशेष हर्ष का दिन है, जिस तरह से आप राष्ट्रीय राजमार्ग बेतिया से बगहा तक देख रहे हैं। ठीक उसी प्रकार बेतिया से नरकटियागंज तक सड़क निर्माण कार्य की भी सहमती मिल गई है। यह पूरी योजना 235 करोड़ रुपए की है और 20 जुलाई के बाद बिहार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री श्री नितिन नवीन स्वयं आकर इसका शिलान्यास भी करेंगे।

पश्चिम चंपारण सांसद ने एक और बहुत बड़ी सौगात साझा की। उन्होंने चंपारण में एक्सप्रेस-वे के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने की भी घोषणा की। दरअसल सिलीगुड़ी से गोरखपुर एक्सप्रेस-वे के निर्माण में काफी विवाद था। इस बाबत डॉक्टर जायसवाल के अनुसार सभी विवादों का समाधान निकाल लिया गया है और मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र के नौतन के शिवराजपुर की तरफ से एक्सप्रेस-वे आएगा और हरसिद्धि, जगदीशपुर होते हुए बंजरिया प्रखंड पार करते हुए बनकटवा तक जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे पर जाने के लिए हर जिले में एक ही प्वाइंट होगा।

उन्होंने आगे जोड़ते हुए बताया कि अब हम पश्चिम चंपारण से गोरखपुर मात्र डेड़ घंटा में जा सकेंगे और कुशीनगर तो मात्र 50 मिनट में ही पहुँच जाएँगे।

एक और विकास योजना की स्थिति साफ करते हुए उन्होंने जानकारी दी, “पखनाहा पुल को लेकर भी विवाद चल रहा था। दरअसल वह सरैय्या मन के बगल से गुजर रहा था और यह पूरा क्षेत्र जंगल का पड़ता है। इसके अन्दर से कोई रास्ता नहीं निकल सकता था। इस दिक्कत को भी दूर करके हमने अलग से रास्ता निकालने का निर्णय लिया है।”

जायसवाल के अनुसार “बेतिया से गोरखपुर और पूर्वोत्तर का जो पूरा बिहार है उसके लिए विजन और मिशन तैयार किया है। बिहार का यह पूरा इलाका आगामी दिनों में खूब तरक्की करेगा।”

उन्होंने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का आभार प्रकट करते हुए कहा, “माननीय मंत्री महोदय ने बेतिया-नरकटियागंज को 235 करोड़ रुपए की सड़क दी है। इससे पूरे इलाके की तरक्की होगी और चनपटिया को औद्योगिक केन्द्र के तौर पर विकसित करने की हमारी योजना के लिए भी वरदान साबित होगा।”

आपको बता दें कि बेतिया-नरकटियागंज सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से थी। फिलवक्त अब यह पूरा होता दिख रहा है। इस सड़क का निर्माण होने से चंपारण में आवागमन की सुविधा और सुगम्य होगी। जिलों के लोगों को सीधा लाभ होगा, साथ ही अन्य जिलों के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। सभी क्षेत्रों का आर्थिक सहित बहुआयामी विकास भी होगा।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : मण्डलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कावड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Next: Bihar news एम० एच० एम के स्टार 2022 अवार्ड से सम्मानित हुई शिक्षिका मेरी आडलीन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.