Bihar News-रात्रि में जिला के जमाव क्षेत्र में डीएम और एसपी का सघन दौरा

Bihar News- DM and SP conduct intensive tour in district's gathering areas at night
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
आज देर शाम जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीना और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा संयुक्त रूप से वैशाली जिला में गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि और जल जमाव क्षेत्र में सघन दौरा किया गया।

Bihar News- DM and SP conduct intensive tour in district's gathering areas at night
सुबह में डीएम द्वारा राघोपुर का दौरा किया गया था।
शाम में तेरसिया का दौरा हुआ और वहां वार्ड नंबर 41 में पीड़ितों के लिए निर्मित शिविर का निरीक्षण किया गया। आसपास के लोगों से भी मिले जो अपने-अपने मवेशियों के साथ यहां आश्रय लिए हुए हैं। उन्हें भरोसा दिया गया कि जिला प्रशासन उनके लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।
इसके बाद डीएम और एसपी महनार के गनियारी में पीड़ितों के लिए बने कैम्प का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
वे हसनपुर दक्षिणी गए और महनार के एसडीएम को तत्काल सभी बंदोबस्त करने का निर्देश दिया गया।
गणिनाथ मंदिर के पास सड़क पर पानी आ गया था, इसे रात में ही बंद करने के लिए अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमंडल के सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा संबंधित प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं बाढ़ नियंत्रण के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Bihar News- DM and SP conduct intensive tour in district's gathering areas at night
जिला पदाधिकारी ने लोग लोगों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी सेवा में 24 घंटे मुस्तैद है। तीन पारियों में जिला नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी लगा दी गई है। कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है। डॉक्टर दवा के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद है और पशुओं को देखभाल के लिए पशुपालन विभाग को भी निर्देशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि लगातार मॉनिटरिंग किया जा रहा है और इसमें सभी पदाधिकारी को युद्ध स्तर पर कार्य करने को कहा गया है।

Trending News