Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News गोपालगंज में कल जन सुराज पदयात्रा का जिला अधिवेशन, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान – किसी नेता से आजतक एक पैसा नहीं लिया, कोई बता दे तो सर पर जूता रख लूंगा

जनवाद टाइम्स 1 February 2023
Bihar News गोपालगंज में कल जन सुराज पदयात्रा का जिला अधिवेशन, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान - किसी नेता से आजतक एक पैसा नहीं लिया, कोई बता दे तो सर पर जूता रख लूंगा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज अभियान के 123वें दिन प्रशांत किशोर ने गोपालगंज में मीडिया से बातचीत की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने विस्तार से जन सुराज अभियान के बारे में बताया और पदयात्रा के दौरान हुए अबतक के अपने अनुभवों को साझा किया। प्रशांत किशोर पदयात्रा के माध्यम से अबतक पश्चिम चंपारण, शिवहर, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में 1400 किमी से अधिक पैदल चल चुके हैं। आगामी 05 फरवरी को जन सुराज पदयात्रा सिवान जिले में प्रवेश कर जाएगी। कल 2 फरवरी को जन सुराज पदयात्रा का गोपालगंज जिला अधिवेशन होने जा रहा है। इस अधिवेशन में जिले के सभी प्रखंडों से जन सुराज से जुड़े लोग शामिल होंगे और जन सुराज की आगे की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।Bihar News गोपालगंज में कल जन सुराज पदयात्रा का जिला अधिवेशन, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान - किसी नेता से आजतक एक पैसा नहीं लिया, कोई बता दे तो सर पर जूता रख लूंगा

*किसी नेता ने अगर ये बता दिया कि मैंने किसी से पैसा लिया है तो मैं आपका जूता अपने सर पर रख लूंगा: प्रशांत किशोर*

प्रशांत किशोर ने नेताओं से पैसे लेने से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैंने कभी किसी नेता से एक रुपया नहीं लिया है। मैंने नेताओं की मदद की उनकी सरकार बन गई। आज जिसकी सरकार बन गई है, उनमें कुछ लोगों से हम मदद मांग रहे हैं। इस बात पर कि हम बिहार में एक नया प्रयोग कर रहे हैं, जिसमें मैं अपने लोगों से और अन्य राज्य के लोगों से जो मदद करने की स्थिति में हैं, उनसे मदद ले रहे हैं। मैं चुनौती देकर बोल रहा हूं कि जिन पार्टियों के लिए हमने काम किया है, यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए जो भी काम किया है, आप उनसे जाकर जरूर पूछियेगा की प्रशांत किशोर ने अपने काम के लिए कितना फीस लिया था। मैंने तो नीतीश कुमार और बाकी कई नेताओं के साथ भी काम किया है, उसमें से भी कोई एक भी नेता बता दे की मैंने किसी से एक रुपये लिया है। अगर कोई आपको बता दे मैंने किसी से फीस के तौर पर पैसा लिया है तो अगली बार अपना जूता लेकर लाइएगा, उसे मैं अपने सर पर रखकर पैदल चलूंगा।

*समाधान यात्रा पर प्रशांत किशोर का हमला, बोले -हमारी सफलता इसी में है कि नीतीश कुमार कम से कम बंगले से तो बाहर निकलेBihar News गोपालगंज में कल जन सुराज पदयात्रा का जिला अधिवेशन, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान - किसी नेता से आजतक एक पैसा नहीं लिया, कोई बता दे तो सर पर जूता रख लूंगा

प्रशांत किशोर ने गोपालगंज जिले की समस्याओं पर बात करते हुए बताया कि पदयात्रा के दौरान हमनें जितनी समस्याओं के बारे में बताया है उसे नीतीश कुमार या उनके लोग झूठा साबित करके दिखा दे तो मैं मानूं? नीतीश कुमार बड़े आदमी हैं, वो तो इसपर जवाब नहीं देंगे मगर जो उनसे छोटे लोग हैं वही कम से कम जवाब दे दें। आज नीतीश कुमार 5 घंटे की यात्रा कर समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसे तो 17 साल पहले ही हो जाना चाहिए था। आगे प्रशांत ने कहा कि हमारी सफलता इसी में है कि नीतीश कुमार कम से कम इसी बहाने बंगले से बाहर तो निकले।

*गोपालगंज के लड़कों ने नीतीश कुमार का विरोध किया तो उनको गिरफ्तार कर लिया, उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए: प्रशांत किशोर*

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि जिन लड़कों ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा और उनका विरोध किया, उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने सही सवाल पूछा था। विरोध करने वाले लड़कों को तुरंत रिहा करना चाहिए। प्रशांत ने कहा कि जिस लड़के ने नीतीश कुमार पर सवाल उठाया है, कोई गलत सवाल नहीं उठाया है। फिजूल की बात में उस लड़के को गोपालगंज पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। नीतीश कुमार के गोपालगंज आने से पहले कम से कम लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्यान में रखकर ही उस लड़के को तुरंत रिहा कर देना चाहिए।

*जन सुराज अभियान के तहत हर पंचायत में यूथ क्लब खोले जा रहे हैं, हर क्लब में 100 से अधिक युवा जुड़ रहे हैं: प्रशांत किशोर*Bihar News गोपालगंज में कल जन सुराज पदयात्रा का जिला अधिवेशन, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान - किसी नेता से आजतक एक पैसा नहीं लिया, कोई बता दे तो सर पर जूता रख लूंगा

गोपालगंज जिला अधिवेशन से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज अभियान के माध्यम से बिहार के युवाओं के लिए यूथ क्लब के जरिए बच्चों की पढ़ाई में मदद और खेलकूद की व्यवस्था की जा रही है। पदयात्रा के दौरान गोपालगंज में ही 500 ऐसे क्लब खुले हुए हैं और हर क्लब में 100 से अधिक युवा जुड़े हैं। प्रशांत ने बताया कि अभी यूथ क्लब की संख्या हर पंचायत में 2 से 3 है, ये संख्या बढ़कर हर पंचायत में 5 से 7 तक हो जाएगी। युवा क्लब की कार्यशैली को समझाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि इन क्लबों के माध्यम से युवा अपने पंचायतों में खेलकूद, गरीब बच्चों की पढ़ने की व्यवस्था और और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, ऐसे सकारात्मक प्रयास किए जा रहें हैं। प्रशांत ने बताया कि जन सुराज अभियान के माध्यम से इन यूथ क्लब में गरीब बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था फ्री में की जाएगी।

 

Post navigation

Previous: Bihar News–इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा हाजीपुर, महुआ एवं महनार अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया
Next: Bihar. News स्वच्छता के साथ प्रदूषित हवा पर भी होगा नियंत्रण, अब नगर निगम चलाएगा बैट्री चालित पिंक सफाई वाहन:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.