Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बगहा-01 प्रखंड के 24 पंचायतों में एक साथ जविप्र, आंगनबाड़ी केंद्र, नल-जल योजना, गली-नाली योजना, मनरेगा योजना सहित स्वास्थ्य संस्थानों की करायी गयी औचक जाँच

जनवाद टाइम्स 18 June 2025
Bihar News बगहा-01 प्रखंड के 24 पंचायतों में एक साथ जविप्र, आंगनबाड़ी केंद्र, नल-जल योजना, गली-नाली योजना, मनरेगा योजना सहित स्वास्थ्य संस्थानों की करायी गयी औचक जाँच
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आज बगहा-01 प्रखंड के 24 पंचायतों में एक साथ 24 धावा दल के द्वारा 48 डीलर, 48 आंगनवाड़ी केंद्र, 48 नल-जल योजना, 48 गली-नाली योजना, 48 मनरेगा की योजना एवं स्वास्थ्य संस्थानों की औचक जांच कराई गई।Bihar News बगहा-01 प्रखंड के 24 पंचायतों में एक साथ जविप्र, आंगनबाड़ी केंद्र, नल-जल योजना, गली-नाली योजना, मनरेगा योजना सहित स्वास्थ्य संस्थानों की करायी गयी औचक जाँच

धावा दल के पदाधिकारियों द्वारा पंचायत में आवास योजना, पेंशन योजना इत्यादि के लाभुक से फीडबैक लिया गया। उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार द्वारा प्रखंड कार्यालय की जांच, अपर समाहर्ता विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र द्वारा अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित अनियमितता के आलोक में ऑन द स्पॉट निर्णय लिया गया और 7 दिनों में नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश सबंधित पदाधिकारी को दिया गया।

जिला पदाधिकारी ने विभिन्न पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावों के आलोक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर उस पर अमल करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा एवं उप महाप्रबंधक, भवन निर्माण निगम के द्वारा बगहा में निर्माणाधीन न्यायीक पदाधिकारियों के आवास का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में पाया गया कि लगभग 60 प्रतिशत कार्य धरातल पर हुआ है। जिला पदाधिकारी के द्वारा तीव्र गति से एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।Bihar News बगहा-01 प्रखंड के 24 पंचायतों में एक साथ जविप्र, आंगनबाड़ी केंद्र, नल-जल योजना, गली-नाली योजना, मनरेगा योजना सहित स्वास्थ्य संस्थानों की करायी गयी औचक जाँच

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आगामी दिनों में इसी तरह से धावा दल का गठन करते हुए चरणबद्ध तरीके से औचक जांच कराया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने विभागों/कार्यालयों द्वारा किये जा रहे कार्यों को विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप निष्पादित कराएं। सरकार के विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन मानक के अनुरूप ससमय पूर्ण होना चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Post navigation

Previous: Bihar News जिला पदाधिकारी ने अनुमंडलीय अस्पताल बगहा का किया औचक निरीक्षण
Next: Bihar News नाले में कूड़ा कचरा डालने से करें परहेज, लोगों को झेलनी पड़ती है बदबू:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.