Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 21 September 2024
Bihar News-District Officer along with officials inspected the flood affected area of ​​Raghopur block
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनजर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र राघोपुर का व्यापक दौरा किया।उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की। गुरुवार की सुबह जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश दिए।

IMG 20240920 WA0496
उन्होंने स्थानीय नागरिकों को भी आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।
इस दौरान डीएम ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत कार्यों की योजना साथ ही आवश्यकता अनुसार पॉलिथीन सीट्स, जीवन रक्षक दवा, ऊंचे स्थान का चयन, पशुओं के लिए चारा समेत अन्य व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव की जा रही है।

IMG 20240920 WA0498
बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई के माध्यम से पीड़ितों को भोजन कराया जा रहा है। राघोपुर प्रखंड में दो जगह यथा राघोपुर पश्चिमी एवं जुड़ावनपुर करारी में सामुदायिक रसोई क्रियाशील है।
जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में वरीय पदाधिकारी कम्युनिटी किचन का सतत अनुश्रवण कर रहे हैं।

Bihar News-District Officer along with officials inspected the flood affected area of ​​Raghopur block
जिला पशुपालन कार्यालय द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सिविल लगाकर मवेशियों के लिए चार वितरण किया जा रहा है।जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र सह जिला नियंत्रण कक्ष तीन पारियों में 24 घंटे जिला समाहरणालय हाजीपुर में कार्य कर रहा है और प्रशासन पूरी तरह से सजग है।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद सिंह, हाजीपुर के एसडीएम श्री राम बाबू बैठा सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Post navigation

Previous: Bihar news जिलाधिकारी के जनता दरबार में 98 मामलों की हुई सुनवाई
Next: Agra News : दस महिलाओं को “नारी शक्ति सम्मान 2024” से किया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.