Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news-जिलाधिकारी ने लिया धान के रोपनी का स्थलीय जायजा

जनवाद टाइम्स 3 August 2022
IMG-20220803-WA0058
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/ जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा कार्यालय कार्य करने के बाद आज संध्या 4:00 बजे से धान की रोपनी का स्थलीय जायजा लिया गया और किसानों से मिलकर जरूरी जानकारी प्राप्त की गई।

IMG 20220803 WA0058 जिलाधिकारी हाजीपुर प्रखंड के मनुवा पंचायत स्थित फूल्हारा इसहाक गांव गए। गांव जाने के क्रम में सड़क के बगल में कुछ लोग धान की रोपनी कर रहे थे। जिलाधिकारी ने गाड़ी रुक वाई और लोगों से मिलकर रोपनी के विषय में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी के पूछने पर लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रोपनी में तेजी आई है। अभी हम लोग 18 कट्ठा में रोपनी कर रहे हैं बाकी रोपनी का कार्य हो गया है ।मुहर्रम के बारे में पूछने पर उन लोगों ने बताया कि यहां मोहर्रम का पर्व सद्भाव के साथ मनाया जाता है और शांतिपूर्ण संपन्न होता है।

IMG 20220803 WA0058जिलाधिकारी गांव में प्रवेश करने के बाद वार्ड संख्या 2 में गए और वहां सरकारी नलकूप का निरीक्षण किया। यहां पर कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई जानकारी रहने के बावजूद अनुपस्थित पाए गए जिस पर उनसे स्पष्टीकरण किया गया ।यहां पर कनीय अभियंता अर्चना कुमारी ने बताया कि नलकूप ठीक है और सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा है ।यहां पर जिलाधिकारी ने सामुदायिक भवन भी देखा और उसकी मरम्मत करा देने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। यहां आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 199 को भी जिलाधिकारी ने देखा और इसके चलने की जानकारी लोगों से प्राप्त की। इसी वार्ड के श्री राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस गांव में रोपनी का कार्य लगभग पूरा हो गया है।लोग पायनियर किस्म का धान लगाए हैं जो कम पानी में भी होता है और अच्छा उपज देता है। आगे जिलाधिकारी पासवान टोला गए।यहां पर दो घरों की स्थिति बड़ी खराब पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने श्री हरेंद्र पासवान,हिरामन पासवान एवं श्री सुरेंद्र पासवान को आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया और अनुमंडल पदाधिकारी को इसे देख लेने की बात कही ।
यहां के बाद जिलाधिकारी गदाई सराय पंचायत के गदाईसराय गांव के वार्ड नंबर 13 में केले की खेती का जायजा लिया। यहां लगभग 20 एकड़ में केला की खेती की गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 25 किसानों ने केले की खेती की है।जिलाधिकारी के द्वारा केले के उत्पाद और बिक्री के बारे में पूछा गया और किसानों की सूची बनाकर कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से दी जा रही प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षित कराने का निर्देश दिया गया ।

Bihar news-जिलाधिकारी ने लिया धान के रोपनी का स्थलीय जायजाइस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर श्री अरुण कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Agra News: पत्रावली के मामले को लेकर लेखपाल और वकीलों में हुई झड़प
Next: Etawah News: जिलाधिकारी ने टेंपो चालकों की नकेल कसी, अब न लगा पाएंगे जाम ।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.