Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का पुनः निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 15 March 2023
Bihar News-जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का पुनः निरीक्षण किया
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/वैशाली प्रखंड अंतर्गत वैशाली गढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप सहित उस परिसर में बन रहे अन्य भवनों के प्रगति कार्य का जिलाधिकारी के द्वारा आज पुनः निरीक्षण किया और एक-एक चीज की जानकारी प्राप्त की गयी।IMG 20230315 WA0153

जिलाधिकारी ने कहा कि हर हाल में यहाँ सभी कार्य अप्रैल माह तक पूर्ण कर लेनी होगी। इसको लेकर जिलाधिकारी ने पूर्व की समीक्षा में कहा था कि अब प्रत्येक बुद्धवार को मैं यहाँ आऊँगा और प्रगति स्वयं देखूँगा।उसी क्रम में आज प्रगति कार्य की समीक्षा की गई।

IMG 20230315 WA0149
जिलाधिकारी के द्वारा अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त वैशाली सहित कुल आठ जिला स्तरीय पदाधिकारियों को डेडिकेटेड रूप से यहां चल रहे निर्माण कार्यों की प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया था जिसके आलोक में इन पदाधिकारियों के साथ भी मुख्य स्तूप, मेडिटेशन सेंटर, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी,विजिटर सेंटर, म्यूजियम, एमपीथिएटर एवं संपूर्ण परिसर में मिट्टी भराई एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का समीक्षा की गयी और जरूरी निर्देश दिया गया।

Bihar News-जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का पुनः निरीक्षण किया
समीक्षा के दौरान उपस्थित प्रोजेक्ट मैनेजर को मजदूरों की संख्या और बढ़ा कर लगभग ढाई सौ करने तथा दिन-रात दो शिफ्ट में कार्य कराने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने राजस्थान के भरतपुर जाकर वहां के जिलाधिकारी से बात की है और पत्थर की उपलब्धता भी देखी है।अब यहां पत्थर आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं आएगी। जिलाधिकारी के द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे पत्थर के कार्य को लगभग दोगुना करते हुए कार्यों को गति देने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को राजस्थान से आने वाले पत्थरों की संख्या का सत्यापन करते हुए इन्वेंट्री बनाने का निर्देश दिया गया था,उसके बारे जानकारी प्राप्त की गयी।

Bihar News-जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का पुनः निरीक्षण किया
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर श्री अरुण कुमार, डीसीएलआर हाजीपुर कुमार गौरव , जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री हरेंद्र राम, वरीय उप समाहर्ता वैशाली श्री राजीव कुमार उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Bihar News-गर्मी एवं लू से बचाव को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
Next: जिलाधिकारी आगरा ने भीम नगरी के आयोजन की तैयारियों व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.