Bihar News-एफएलसी कार्य का निरीक्षण करने वेयरहाउस पहुंचीं जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह

Bihar News-District Magistrate Mrs. Varsha Singh reached the warehouse to inspect the FLC work
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

वैशाली /हाजीपुर

आज वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह द्वारा हाजीपुर के हरिवंशपुर ईवीएम वेयरहाउस में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC – First Level Check) की प्रगति का निरीक्षण किया।

 

Bihar News-District Magistrate Mrs. Varsha Singh reached the warehouse to inspect the FLC work

इस दौरान उन्होंने सभी प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की तथा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयरहाउस में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उनसे अनुरोध किया कि वे प्रतिदिन उपस्थित रहकर पूरे एफएलसी प्रक्रिया का सतत अवलोकन करें, ताकि पारदर्शिता और विश्वास बना रहे।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और तकनीकी शुद्धता सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि बिहार विधान सभा निर्वाचन, 2025 के मद्देनजर ईवीएम की एफएलसी 31 मई से प्रारंभ की गई है, जो लगातार चल रही है। इस कार्य के लिए प्रशिक्षित अभियंताओं, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है ताकि तय समयसीमा में कार्य पूर्ण हो सके।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।Bihar News-District Magistrate Mrs. Varsha Singh reached the warehouse to inspect the FLC work

इस दौरान अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री एहसान अहमद, एसडीसी श्री अमन आनंद, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती मिल्की सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Trending News