Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News प्रभारी जिलाधिकारी ने जीएमसीएच का किया औचक निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 22 November 2024
Bihar News District Magistrate in charge did a surprise inspection of GMCH
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

प्रभारी जिलाधिकारी, सुमित कुमार ने आज जीएमसीएच का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में चिकित्सकों, नर्सेंज एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गयी। साथ ही ओपीडी/आईपीडी में उपस्थित मरीजों एवं उनके एटेंडेंट से जीएमसीएच द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं ईलाज को लेकर फीडबैक लिया गया। इसके साथ ही दवा की उपलब्धता की स्थिति, पैथोलॉजिकल सेवाओं की सुविधा सहित अन्य बिन्दुओं की विस्तृत जांच की गयी।IMG 20241121 WA0154

जांच के क्रम में यह पाया गया कि डॉक्टरों द्वारा जीएमसीएच के मरीजों को कुछ दवा बाहर से क्रय करने हेतु स्लीप दिया जा रहा है। इसको लेकर भी अधीक्षक, जीएमसीएच को पारदर्शिता बनाये रखने हेतु सिस्टम विकसित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जीएमसीएच का संचालन स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए किया जाय। मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा के साथ ही सरकार द्वारा देय अन्य सभी सुविधाएं उन्हें ससमय मुहैया करायी जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि मरीजों के समुचित ईलाज एवं उनके देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही नहीं बरती जाय। ऐसा करने वाले डॉक्टरों, नर्सेज एवं अन्य कर्मियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा एक मरीज बनकर बिल्कुल ही प्रारंभ से सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से एक-एक स्टेप को देखा गया तथा कमी पाए जाने पर सुधारात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

वार्डों के निरीक्षण के क्रम में मरीज के साथ अटेंडेंट या परिजन के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता हेतु ससमय इंडेंट करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जो दवाई एक्सपायर होने वाली हो उसे पहले खपत करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि मरीज के परिजन कई बार जानकारी के अभाव में इधर से उधर भटकते रहते हैं और कई बार ससमय इलाज के अभाव में मरीज की स्थिति नाजुक हो जाती है। इसलिए बेहतर सुविधा से युक्त हेल्प डेस्क अधिष्ठापित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जगह जगह पर स्टैंडी के माध्यम से आवश्यक जानकारी यथा कौन सा वार्ड किधर है, किन डॉक्टरो की ड्यूटी है इत्यादि प्रदर्शित कराने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने निर्देश दिया कि जीएमसीएच में डॉक्टरों, नर्सेज एवं अन्य कर्मियों की रोस्टरवाइज उपस्थिति हर हाल में होनी चाहिए। अनाधिकृत रूप से कोई भी डॉक्टर, नर्सेंज एवं अन्य कर्मी अनुपस्थित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जीएमसीएच के मेडिकल वेस्ट का प्रॉपर तरीके से निस्तारण करने की व्यवस्था की जाय।Bihar News District Magistrate in charge did a surprise inspection of GMCH

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, अमरेंद्र कुमार, जिला भूअर्जन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज
Next: Bihar News-इंडस्ट्री और इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में सहयोग और समन्वय से बनेगा माहौल : मंत्री

 

राशिफल

News Archive

g
  • Etawah

Etawah News : बिना HSRP के नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र, 15 अप्रैल से सख्ती

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 5.09.21 PM
  • Etawah

Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 6.23.45 PM
  • Etawah

Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-11 at 4.22.31 PM
  • Etawah

Etawah News : शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति, चार्टर व्यवस्था लागू होगी, लंबित मामलों का होगा निस्तारण

जनवाद टाइम्स इटावा 11 April 2026

Latest News

  • Etawah News : बिना HSRP के नहीं बनेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र, 15 अप्रैल से सख्ती
  • Etawah News : भागवत कथा: सुखदेव जन्म व सती चरित्र का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर
  • Etawah News : मूँज में ज्योतिराव फुले जयंती पर विचार गोष्ठी, सामाजिक समानता का दिया संदेश
  • Etawah News : शिक्षकों की समस्याओं पर सहमति, चार्टर व्यवस्था लागू होगी, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
  • Bihar News : बेतिया में फर्जी पुलिस बनकर ठगी का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.