Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिलाधिकारी ने पीएचसी, पतिलार, बगहा-01 का किया औचक निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 5 November 2022
Bihar news जिलाधिकारी ने पीएचसी, पतिलार, बगहा-01 का किया औचक निरीक्षण
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पतिलार, बगहा-01 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा अस्पताल में उपलब्ध संसाधन, दवाईयां, डॉक्टर एवं अन्य कर्मियों की उपस्थिति, वैक्सीनेशन, एंबुलेंस, ओपीडी, जांच केन्द्र आदि की विस्तृत जानकारी ली गयी।Bihar news जिलाधिकारी ने पीएचसी, पतिलार, बगहा-01 का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कहा कि पीएचसी आने वाले मरीजों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करायी जाय। अस्पताल में आवश्यक दवाईयां का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाय ताकि मरीजों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने निदेश दिया कि डॉक्टर एवं अन्य कर्मियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेश दिया कि अस्पताल परिसर की समुचित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। अस्पताल के अंदर हाईजिन का विशेष ख्याल रखा जाय। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली नियमित वैक्सीनेशन एवं कोविड वैक्सीनेशन का पर्याप्त स्टॉक रखा जाय तथा सभी को वैक्सीनेशन से लाभान्वित किया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में जिन संसाधनों की कमी है, उसे सिविल सर्जन से समन्वय स्थापित कर अविलंब उपलब्धता सुनिश्चित की जाय ताकि मरीजों को सहूलियत हो सके तथा उनका समुचित ईलाज किया जा सके।

निरीक्षण के क्रम में कुछ मरीजों द्वारा बताया गया कि अस्पताल द्वारा दवाईयां उपलब्ध नहीं करायी जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी पदाधिकारी को सख्त हिदायत दिया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को दवा उपलब्ध करायी जाय। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश के आलोक में जांच वगैरह की व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखी जाय। अगर कोई दवा अनुपलब्ध है, तो उसकी उपलब्धता तुरंत सुनिश्चित की जाय।Bihar news जिलाधिकारी ने पीएचसी, पतिलार, बगहा-01 का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्त्ता, राजीव कुमार सिंह एसडीएम, बगहा, श्रीमती डॉ0 अनुपमा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news किसान सभा का 37 वा जिला सम्मेलन 5 और 6 नवम्बर को मैनाटांड में प्रारंभ
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज भाजपा सपा पार्टी छोड़कर कई कार्यकर्ताओ ने बसपा पार्टी का दामन थामा 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.