Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News उत्साह, उमंग के साथ सम्पन्न हुआ जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स 1 December 2022
Bihar. News उत्साह, उमंग के साथ सम्पन्न हुआ जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

सांस्कृतिक कार्य, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण के संयुक्त तत्वाधान में उत्साह एवं उमंग के साथ आज जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम प्रदर्श कला एवं चाक्षुष कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन स्थानीय प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत से लेकर समाप्ति तक प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।IMG 20221130 WA0029

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, अनिल राय, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण, वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश, श्रीमती पूर्णिमा कुमारी, सुजीत बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए स्टेट ऑफ द आर्ट मंच प्रदान किया जा रहा है। सभी बच्चे सिर्फ जिलास्तर, राज्यस्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपना परचम लहरायें और पश्चिम चम्पारण जिले का नाम रौशन करें।

उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सिर्फ एक ही उत्सव नहीं हो, बल्कि उनका पूरा जीवन ही उत्सव से भरा हो, इसके लिए सभी को समन्वित होकर कार्य करना होगा। जिले के बच्चों में विभिन्न प्रतिभाएं कूट-कूट कर भरी हुई है, आवश्यकता है उसे निखारने की। बच्चों की प्रतिभाओं को निखार कर राज्य ही नहीं अपितु राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान कराना लक्ष्य रखें और इस दिशा में विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करें।

जिलाधिकारी द्वारा उदाहरणस्वरूप सड़क पर पड़े पत्थर को बेशकीमती मूर्ति में तब्दील करने वाली उत्साहवर्धक स्टोरी का जिक्र करते हुए आने वाली पीढ़ियों के बेहतर एवं स्वर्णिम भविष्य के लिए प्रयास करने की बात कही गयी। उन्होंने कहा कि दुनिया काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। नई टेक्नोलॉजी का एडॉप्ट करते हुए दुनिया के साथ कदमताल करना होगा।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा संसाधनों की कमी नहीं होने दी जायेगी। हर संभव प्रयास किया जायेगा बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए। अभिभावक भी अपने बच्चों की प्रतिभाओं को समझें और उसे निखारने तथा आगे बढ़ाने में अपन बेस्ट दें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार ने कहा कि प्रखंडों में अपनी प्रतिभा को दर्शाते हुए जिलास्तर पर आप सभी प्रतिभागी पहुंचे हैं। यहां से राज्य स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में शरीक होंगे और जिले का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचने वाले सभी बच्चे प्रतिभावान है। असफल होने वाले बच्चे निराश नहीं हो, यहां से सीख कर जायें तथा और अधिक बेहतर प्रदर्शन करें।

इस क्रम में चाक्षुश प्रतियोगिता में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं द्वारा बनायी गयी विभिन्न कलाकृतियों का जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया तथा बच्चों से जानकारी प्राप्त की गयी।Bihar. News उत्साह, उमंग के साथ सम्पन्न हुआ जिलास्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम

कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा अपना निर्णय सुनाया गया। इसके तहत प्रदर्श कला एवं चाक्षुस कला में अव्वल छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News सांसद चंपारण उद्योग रोजगार मेला आयोजित
Next: Bihar News : जन सुराज पदयात्रा के 60वें दिन रक्सौल से आदापुर पहुंचेंगे प्रशांत किशोर, कहा – बिहार में खराब शिक्षा व्यवस्था के कारण 2-3 पीढियां मजदूरी करने के लिए विवश

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.