Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीमति वर्षा सिंह ने सोमवार को मतदान केन्द्रों के यूक्तिकरण को लेकर जिले के विधायक एवं सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया

जनवाद टाइम्स 2 July 2025
Bihar News- District Election Officer cum District Magistrate Mrs. Varsha Singh held a meeting with the district MLA and representatives of all political parties on Monday regarding rationalization of polling stations.
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी उपस्थित राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जिले में मतदान केन्द्रों के प्रारूप सूची का प्रकाशन किया। उन्होंने राजनैतिक पार्टियों के साथ मतदान केन्द्रों की युक्तिकरण को लेकर अबतक किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में 12 सौ मतदाता पर एक मतदान केन्द्र होंगे।

Bihar News- District Election Officer cum District Magistrate Mrs. Varsha Singh held a meeting with the district MLA and representatives of all political parties on Monday regarding rationalization of polling stations.

12 सौ अधिक वोटरों वाले मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण किया गया है। जिसमें प्रकाशित मतदान केन्द्र प्रारूप सूची के अनुसार जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,107 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जबकि, इन आठ विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र की संख्या पहले 2592 थी। मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कराने के बाद 515 नए मतदान केन्द्रों का गठन किया गया है।
आयोग के निदेशानुसार मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण, पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत संपन्न करते हुए अर्हता तिथि 1 जुलाई 2025 के आधार पर प्रारूप निर्वाचन सूचनी का प्रकाशन 1 अगस्त 2025 को होना निर्धारित है। जिलाधिकारी ने बताया कि सबसे पहले 2592 बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया। तत्पश्चात 12सौ से अधिक मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण का कार्य किया गया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के क्रम में प्रकाशित मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूची से सम्बंधित पूर्ण विवरणी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई तक दावा आपत्ति प्राप्त किया जाना है। अत: सभी राजनीतिक दलों से अपेक्षित सहयोग की अपेक्षा है।

जिलाधिकारी श्रीमति वर्षा सिंह ने कहा कि प्राप्त दावा आपत्ति के आलोक में 8 जुलाई को दावा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। तत्पश्चात सभी राजनीतिक दलों को अवगत कराया जागा। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई से 10 जुलाई के बीच पुन: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें मतदाता पुनरीक्षण तथा सुगम निर्वाचन पर अधिक जोर देना है। और सभी के सामूहिक प्रयास से निर्वाचन को अधिक से अधिक सुगम बनाना है। उन्होंने उपस्थित निर्वाचक निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त दावा आपत्ति के आलोक में स्वयं क्षेत्र में जाकर उसका विस्तृत आकलन करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में 338 मतदान केन्द्र थे। जिसमें 57 मतदान केन्द्रों की वृद्धि प्रस्तावित है। इस प्रकार लालगंज क्षेत्र में पूर्व में 354 मतदान केन्द्र थे। जिसमें 67 मतदान केन्द्रों की वृद्धि प्रस्तावित है। वैशाली विस क्षेत्र में प्रस्तावित मतदान केन्द्र की संख्या में 69 वृद्धि होकर कुल 422 प्रस्तावित मतदान केन्द्र है। महुआ विस क्षेत्र में प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या में 53 वृद्धि होकर कुल 352 प्रस्तावित है। वहीं मतदान केन्द्रों की भवनों की संख्या में 3 की वृद्धि हुई।
इसी तरह राजापाकर विस क्षेत्र में प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या में 65 वृद्धि होकर कुल 354 प्रस्तावित है। राघोपुर विस क्षेत्र में प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या में 61 वृद्धि होकर कुल 408 प्रस्तावित है। महनार विस क्षेत्र में प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या में 80 वृद्धि होकर कुल 389 प्रस्तावित है। पातेपुर विस क्षेत्र में प्रस्तावित मतदान केन्द्रों की संख्या में 63 वृद्धि होकर कुल 366 प्रस्तावित है। बैठक में प्रस्तावित सूची के आलोक में विधान सभावार कई मतदान केन्द्रों की यूक्तिकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Bihar News- District Election Officer cum District Magistrate Mrs. Varsha Singh held a meeting with the district MLA and representatives of all political parties on Monday regarding rationalization of polling stations.
इस बैठक में हाजीपुर विधायक श्री अवधेश सिंह, लालगंज विधायक श्री संजय सिंह, महुआ विधायक श्री डॉ मुकेश रौशन, एडीएम श्री संजय कुमार, डीडीसी श्री कुन्दन कुमार, एसडीएम हाजीपुर श्री रामबाबू बैठा, एसडीएम महुआ श्री किशलय कुशवाहा, एसडीएम महनार, डीसीएलआर हाजीपुर, महुआ व महनार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमति प्रियंका सिन्हा, सभी प्रखंडों के बीडीओ सहित राजनीति दलों के प्रतिनिधियों में जदूय जिलाध्याक्ष, राजद, भाजपा, लोजपा रा. कांग्रेस, माकपा, व भाकपा माले के जिलाध्यक्ष आदि मौजूद थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज-आलापुर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से किया जनसंपर्क 
Next: BiharNews मुख्य नालों में कचरा डालने वालों को चिन्हित कर करें कार्रवाई: गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.