Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news केला फसल में लगने वाले रोगों की पहचान एवं प्रबंधन का प्रचार-प्रसार कराने का निदेश

जनवाद टाइम्स 20 September 2022
Bihar news केला फसल में लगने वाले रोगों की पहचान एवं प्रबंधन का प्रचार-प्रसार कराने का निदेश
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा कृषि विभाग अंतर्गत पौधा संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग-पौधा संरक्षण द्वारा सर्वेक्षण के क्रम में यह ज्ञात हुआ है कि जिन जगहों पर केला का अधिक उत्पादन होता है, वहां केला फसल में सिगाटोका रोग एवं पनामा विल्ट रोग फैलने की संभावना है। जिले में इसकी रोकथाम के लिए विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप समुचित उपाय सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निदेश दिया कि केला उत्पादकों के बीच केला फसल में लगने वाले रोगों की पहचान एवं प्रबंधन का व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित किया जाय।Bihar news केला फसल में लगने वाले रोगों की पहचान एवं प्रबंधन का प्रचार-प्रसार कराने का निदेश

समीक्षा के क्रम में सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण द्वारा बताया गया कि केला के सिगाटोका रोग अंतर्गत दो प्रकार के रोग पीला सिगाटोका एवं काला सिगाटोका आते हैं। केला के सिगाटोका रोग की पहचान निम्न प्रकार से की जा सकती है।

(1) पीला सिगाटोका-मायकोस्फेरेल्ला म्युसिकोला नामक फफूंद से लगने वाला रोग है। जिसके लक्षण केले के नये पत्ते के ऊपरी भाग पर हल्का पीला दाग या धारीदार लाईन के रूप में परिलक्षित होता है। बाद में धब्बे बड़े तथा भूरे रंग के हो जाते हैं, जिसका केन्द्र हल्का कत्थई रंग होता है।
(2) काला सिगाटोका-मायकोस्फेरेल्ला फिजियेन्सिस नामक फफूंद से लगने वाला रोग है। जिसके लक्षण केले के पत्तियों के निचले भाग पर काला धब्बा, धारीदार लाईन के रूप में परिलक्षित होता है।

उन्होंने बताया कि इसका प्रबंधन निम्न प्रकार से किया जा सकता है।
(1) कृषक बंधु खेत को खर-पतवार से मुक्त एवं साफ-सुथरा रखें।
(2) खेत से अधिक पानी की निकासी कर लें।
(3) प्रतिरोधी किस्म के पौधे लगायें।
(4) जैव कीटनाशी, ट्राइकोडरमा विरीडी एक किलोग्राम 25 किलोग्राम गोबर खाद के साथ मिलाकर प्रति एकड़ की दर से मिट्टी उपचार करें।
(5) रासायनिक फफूंदनाशी कॉपर ऑक्सीक्लोराईड 50 प्रतिशत घु0चू0 03 ग्राम प्रति लीटर पानी अथवा मैंकोजेब 75 प्रतिशत घु0चू0 02 ग्राम प्रति लीटर पानी अथवा थायोफिनेट मिथाईल 75 प्रतिशत घु0चू0 01 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।

सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण द्वारा बताया गया कि केला फसल में लगने वाला दूसरा रोग पनामा विल्ट है। बारिश के दिनों में जल निकासी प्रबंधन नहीं रहने के कारण, अधिक तापमान वाले जगहों पर केले के फसल में यह रोग फैलता है। अचानक सम्पूर्ण पौधे का सूखना या नीचे का हिस्से की पत्ती का सूखना इस मूल पर्णवृत तथा तने के अंदर से सड़ी हुई मछली की दुर्गन्ध आती है।

उन्होंने बताया कि पनामा विल्ट से रोग का प्रबंधन निम्न प्रकार से किया जा सकता है।

(1) एक किलो ट्राइकोडरमा भिरीडी 25 किलोग्राम गोबर खाद के साथ प्रति एकड़ की दर से मिट्टी उपचार करें।
(2) खेत को खर-पतवार से मुक्त रखें।
(3) प्रतिरोधी किस्म के पौधे लगायें।
(4) सकर को 30 मिनट तक कार्बेन्डाजिम 1.0 ग्राम प्रति लीटर पानी के घोल में डुबाने के बाद रोपनी करें।
(5) कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत घु0चू0 का 01 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
(6) केले की पत्तियां चिकनी होती है। अतः घोल में स्टीकर मिला देना लाभदायक होगा।Bihar news केला फसल में लगने वाले रोगों की पहचान एवं प्रबंधन का प्रचार-प्रसार कराने का निदेश

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सहायक समाहर्त्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, जिला कृषि पदाधिकारी, विजय प्रकाश, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, रॉकी रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news : भाजपा NIA का इस्तेमाल कर आंतक कायम करना चाह रहीं हैं- कुणाल
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज पेड़ से लटकता मिला शव हत्या की आशंका परिजनों में कोहराम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.