Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News पश्चिम चंपारण जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का गरिमामय आयोजन

जनवाद टाइम्स 27 September 2025
Bihar News: Dignified celebration of International Day of Older Persons in West Champaran district
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
जिले में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस बड़े ही हर्ष और सम्मान के साथ मनाया गया। जिले के बगहा, गौनाहा प्रखंड सहित बेतिया प्रखंड अंतर्गत सहारा ओल्ड एज होम में आयोजित समारोहों में वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन किया गया और समाज तथा परिवार के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।Bihar News: Dignified celebration of International Day of Older Persons in West Champaran district

सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती नगमा तबस्सुम ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित बुजुर्गजनों को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं। उनके मार्गदर्शन और अनुभव से ही नई पीढ़ी सही दिशा पाती है।

समारोहों में वक्ताओं ने सभी से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और समाज के बुजुर्गों के प्रति आदर, सहयोग और संवेदनशीलता का भाव बनाए रखें। यह भी कहा गया कि बुजुर्गों के आशीर्वाद और जीवनानुभव समाज की अमूल्य पूंजी हैं, जिन्हें कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएँ, युवा, जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। बच्चों और युवाओं ने भी अपने बुजुर्गों को सम्मानित कर आत्मीयता और स्नेह का परिचय दिया।Bihar News: Dignified celebration of International Day of Older Persons in West Champaran district

सम्मान पाकर वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे पर खुशी और गर्व झलक रहा था। कई बुजुर्गों ने अपने जीवनानुभव साझा किए और युवाओं को संस्कार, अनुशासन और समाज सेवा की प्रेरणा दी।

Post navigation

Previous: BiharNews माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ
Next: BiharNews केंद्र सरकार की योजनाएं एवं उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं—श्री अमित शाह

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.