Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news दर्दनाक सड़क हादसा में देवर भाभी की मौत

जनवाद टाइम्स 28 February 2022
Bihar news दर्दनाक सड़क हादसा में देवर भाभी की मौत
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया पुलिस जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच 727 के राणा पेट्रोल पंप के समीप एक पिकअप और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की तत्काल घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और मोटरसाइकिल पर सवार मृतक की भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तत्काल जीएमसीएच में इलाज हेतु पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

Bihar news दर्दनाक सड़क हादसा में देवर भाभी की मौत

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लगभग 11:30 बजे मझौलिया थाना के जौकटिया गांव के चोकट साह का पुत्र सुनिल साह उम्र लगभग 22 वर्ष अपने भाभी बच्ची देवी उम्र 26 वर्ष को मोटरसाइकिल पर बैठाकर बेतिया आ रहा था। वहीं जब वो मोटरसाइकिल से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में आने वाले राणा पेट्रोल पंप के पास बेतिया से जा रही एक खाली पिकअप गाड़ी से सुनिल साह की मोटरसाइकिल की आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसके कारन सुनिल साह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और उसके भाभी बच्ची देवी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने उसे इलाज हेतु हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Bihar news दर्दनाक सड़क हादसा में देवर भाभी की मौत

 

हालांकि घटना के पश्चात पिकअप के ड्राइवर प्रवीण साह व खलासी सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं ड्राइवर प्रवीण साह ने बताया कि युवक सुनिल साह एक टैम्पू से साइड लेकर अचानक दायीं तरफ आ गया जिससे यह दुर्घटना हो गई। साथ ही उसने यह बताया कि वो पटना सिटी से सामान लेकर बेतिया डिलेवरी कर खाली पिकअप लेकर पटना वापस जा रहा था।

वहीं थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि ड्राइवर की कोई गलती नहीं है अचानक पिकअप का चक्का ब्लास्ट कर गया जिससे यह दुर्घटना हो गई। पिकअप और मोटरसाइकिल जप्त कर लिया गया है।वहीं जब मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल गैरेज में है।

वहीं घटनास्थल व थाना परिसर में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप के चक्का में कोई ब्लास्ट नहीं हुआ है, जिससे की दुर्घटना हुई हो। हालांकि थाना परिसर में रखा पिकअप गाड़ी को देखकर उसका विडियो बनाया गया जिसमें यह पाया गया कि पिकअप की गाड़ी के चारों टायर सही है और कोई भी चक्का ब्लास्ट नहीं है। ऐसे में आखिर थानाध्यक्ष द्वारा यह गलत सूचना क्यों दी गई यह प्रश्नवाचक है।

 

 

 

एक ही परिवार के दो सदस्यों की दर्दनाक सड़क दुर्घटना से हुई मौत से ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गाँव में शोक व सन्नाटा छा गया है। मुफ्फसिल थाना पुलिस दोनों के शव को जप्त कर अंत्य परिक्षण के लिए भेज दिया है। समाचार लिखें जाने तक अंत्य परिक्षण नहीं हो सका था।

Post navigation

Previous: Bihar news एनडीपीएस एक्ट के लोक अभियोजक को बेहतर उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित
Next: Prayagraj News : माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0017
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.