Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News–उप विकास आयुक्त ने की कृषि टास्क फोर्स की बैठक

जनवाद टाइम्स 17 January 2023
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई। इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कुल लक्ष्य 49647 हेक्टेयर के विरुद्ध 48389 हेक्टेयर में गेहूं का आच्छादन जिला में हो गया है जो लक्ष्य का 97 प्रतिशत रहा है ।अन्य रबी फसलों में मक्का का आच्छादन 86%,चना का 77%, मसूर का 97%, खेसारी का 94% राई/ सरसों का 101% आच्छादन का लक्ष्य प्राप्त है। उन्होंने बताया कि जिला में उर्वरकों की कमी नहीं है। उर्वरकों की उपलब्धता को लगातार समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जा रहा है। अब उर्वरकों की मांग भी घट रही है ।उन्होंने बताया कि डीजल अनुदान के प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है और बीज वितरण का भी शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है ।IMG 20230117 WA0121

उर्वरक कालाबाजारी और छापामारी के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि रवी 2022-23 में कुल 241 छापेमारी की गई जिसमें 59 जगह अनियमितता पाई गई।कुल 4 दुकानदारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई, 07 का लाइसेंस रद्द किया गया और 48 के विरुद्ध स्पष्टीकरण किया गया है। कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल हाजीपुर के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल 344 नलकूप थे जिसमें 120 एवं अनुपयोगी पाए गए हैं। उपयोगी 224 नलकूपों में 160 वर्तमान में चालू हैं जबकि 64 अभी बंद हैं जिनकी मरम्मत के लिए संबंधित पंचायतों को राशि हस्तगत करा दी गई है।Bihar News--उप विकास आयुक्त ने की कृषि टास्क फोर्स की बैठक

बैठक में उप विकास आयुक्त के साथ जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, कृषि अभियंता ,सहायक निदेशक उद्यान ,जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल हाजीपुर, कार्यपालक अभियंता नहर प्रोजेक्ट,अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

Post navigation

Previous: Bihar News-जिलाधिकारी ने की जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक
Next: Bihar News : 28 दिव्यांगजनों को सम्बल योजना के तहत निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी बैट्री चालित ट्राई साईकिल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.