संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया
गुरुवार की अहले सुबह बगहा नगर के दिन दयाल नगर से गंडक दियारा के बलुआ रेता जा रही नाव नदी में पलट गई। जिसमे 19 लोग नदी में समा गए। प्रशासनिक सूझबूझ से 17 लोगो को रेस्क्यू कर लिया गया है और बाकी दो लोगो को तलाशने का काम चल रहा है। इस आशय की जानकारी देते एसडीएम शेखर आनंद ने बताया की नाव दीनदयाल नगर से गंडक दियारा के बलुआ रेता जा रही थी।

जिस पर 19 लोग सवार थे। जिसमे से 17 लोगो को रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकी दो लोगो को खोजने की कोशिश की का रही है। इधर स्थानीय ग्रामीणों की माने तो नाव पर 25 लोग सवार थे। जिसमे से तत्काल 5 लोग तो तैर कर बाहर निकल गए। बाकी लोगो को खोजने के लिए स्थानीय तैराक जुट गए। घटना सुबह 8:30 बजे की घटना है। देखते ही देखते घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई।

जिसमे एसडीएम शेखर आनंद, एसडीपीओ कैलाश प्रसाद, बीडीओ कुमार प्रशांत और नगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधिकारी सुरेश कुमार यादव, एएसआई दिन दयाल प्रसाद ने पहुंच कर मौके पर मोर्चा को संभाल लिया। अधिकारियों के पहुंचते ही खोजने के कार्य में तेजी आई। लोगो के उत्साह में तेजी आई और खोजने का काम तेजी से होने लगा।
10:10 तक 25 में से 21 लोग सकुशल निकले जा चुके थे। चार लोगो को स्थानीय स्तर पर खोजने की कोशिश चल रही है। एसडीएम श्री आनंद ने लापता चार लोगो को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है। लेकिन विलंब से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है । स्थानीय तैराक लापता लोगो को खोजने की कोशिश कर रहे हैं।
चारा लेने जा रहे थे नाव सवार
नगर के वार्ड 27 दिन दयाल नगर में नाव हादसे के लोग गंडक पर चारा लेने के लिए जा रहे थे। बच कर आए लोगो ने बताया की उनमें से कुछ मवेशियों के लिए चारा लाने जा रहे थे तो कुछ दियारा में रह रहे लोगो के भोजन भी लेकर जा रहे थे। नाव हादसे में छोटू यादव पिता लालजी यादव औसानी हाल्ट और विद्या यादव पिता बनारसी यादव दिन दयाल नगर सहित चार लोग लापता बताए जा रहे हैं ।इन लोगो को किया गया है रेस्क्यू किशोर यादव, महेश यादव, अजय सहनी, राजा यादव, सुरेंद्र कुशवाहा, कुंदन यादव, मुजेश चौधरी आदि निकाले गए हैं।