Bihar News पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में माले का जनसंपर्क अभियान

Bihar News CPI(ML)'s public relations campaign in support of Congress candidate from West Champaran parliamentary constituency
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

इंडिया महागठबंधन के पश्चिम चंपारण से कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी के लिए जन संपर्क अभियान के तहत भाकपा-माले नेताओं ने बैरिया और नौतन प्रखंड के बैरिया,तिलंगही,बैरा,परसौनी,डबरिया,तेल्हुआ,बिनटोली,सहनी टोला आदि गांवों में बात कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने का आह्वान किया। लोगों को संबोधित करते हुए माले नेता सुनील कुमार राव ने कहा कि इंडिया महागठबंधन की सरकार की सरकार बनने पर 30 लाख सरकारी नौकरियां, खाली पदों पर बहाली,हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रूपया, किसानों को एम एस पी की गारंटी, क़र्ज़ माफी,किसानी के लिए जरूरी सर चीज़ से जी एस टी हटाने की गारंटी होगा।

Bihar News CPI(ML)'s public relations campaign in support of Congress candidate from West Champaran parliamentary constituency नवीन कुमार ने कहा आर्थिक, सामाजिक गणना कर सामाजिक, आर्थिक समानता लाने का प्रयास होगा। सुरेंद्र चौधरी ने कहा संवैधानिक संशोधन कर आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाएगा। भ्रमण कार्यक्रम में मंगल चौधरी, अशोक मुखिया आदि मौजूद थे।मुखिया मुखिया, अनील सिंह मौजूद थे।

Bihar News CPI(ML)'s public relations campaign in support of Congress candidate from West Champaran parliamentary constituency

Trending News