Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए एकतरफा 25% टैरिफ के विरोध में भाकपा (माले) का प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 3 August 2025
Bihar News CPI (ML) protests against unilateral 25% tariff imposed by the US on India
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने आज बेतिया समाहरणालय गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए एकतरफा 25% टैरिफ का विरोध किया। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की चुप्पी और समर्पणवादी रवैये के खिलाफ विरोध जताया।Bihar News CPI (ML) protests against unilateral 25% tariff imposed by the US on India

भाकपा (माले) जिला कमिटी सदस्य सुनील कुमार राव ने कहा कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था, विशेषकर छोटे और मंझोले उद्योगों पर सीधा हमला है, जिससे लाखों मजदूरों और किसानों पर असर पड़ेगा। बावजूद इसके, मोदी सरकार ने कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी है, जो न केवल देश की संप्रभुता के लिए खतरनाक है, बल्कि आम जनता के हितों की भी अनदेखी है।

Bihar News CPI (ML) protests against unilateral 25% tariff imposed by the US on India
इंकलाबी नौजवान सभा जिला अध्यक्ष फरहान राजा ने प्रतिवाद सभा को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार अमेरिकी दबाव में आकर लगातार राष्ट्रहित से समझौता कर रही है। यह पुतला दहन न सिर्फ अमेरिकी साम्राज्यवाद के विरोध में था, बल्कि उन नीतियों के भी खिलाफ था जो भारत को आत्मनिर्भरता की जगह पराधीनता की ओर धकेल रही हैं।
भाकपा (माले) नेताओं ने मांग किया कि
1. अमेरिका द्वारा लगाए गए 25% टैरिफ का कड़ा जवाब भारत सरकार दे।
2. राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर विरोध दर्ज कराया जाए।
3. देश के किसान, मजदूर, और उद्योग जगत के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
इनके अलावा भाकपा माले नेता सुरेन्द्र चौधरी, जवाहर प्रसाद, रिखि साह, विनोद यादव, संजय यादव, अच्छे लाल राम, ठाकुर पटेल, रामचन्द्र यादव, हरेन्द्र राम, नन्दकिशोर महतों, मनोज बैठा, लालजी यादव, संजय मुखिया, इसलाम अंसारी, बंधू राम, धर्म कुशवाहा, मन बोध साह, भरत शर्मा, सोना लाल पासवान, महेन्द्र राम, अशर्फी राम, जितेंद्र राम, रमाशंकर राम आदि नेताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया।

Post navigation

Previous: Bihar News बिहार में गहन मतगणना परीक्षण की ड्राफ्ट सूची में भारी गड़बड़ी
Next: BiharNews उर्वरक विक्रय में अनियमितता को लेकर मे0 शिव खाद भंडार, लौरिया के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज। संबंधित कृषि समन्वयक से स्पष्टीकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.