Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News 9 जुलाई को चक्का जाम को सफल बनाने को लेकर भाकपा माले ने किया नुकड़ सभा

जनवाद टाइम्स 8 July 2025
Bihar News: CPI-ML organised a street meeting to make the Chakka Jam on 9th July a success
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
चुनाव आयोग द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग पर महागठबंधन के आह्वान पर 9 जुलाई को चक्का जाम को सफल बनाने को लेकर भाकपा माले ने बैरिया- नौतन प्रखण्ड के बैरिया, बगही,पटजीरवा, नौतन, मच्छडगावा, मंगलपुर बाजारों आदि में नुकड़ सभा कर 9 जुलाई को चक्का जाम में बेतिया चलने का आह्वान किया।

Bihar News: CPI-ML organised a street meeting to make the Chakka Jam on 9th July a success
भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने जनता को सतर्क करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा भ्रामक राहत दी जा रही है कि गणना प्रपत्र भरने के दौरान मतदाताओं को कोई दस्तावेज़ या फोटो जमा करने की जरूरत नहीं है।
तथाकथित राहत की खबरों से धोखा मत खाइए
इस तथाकथित राहत से बडे़ पैमाने पर मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर कर देने के खतरे को खत्म नहीं करता है, सिर्फ उसे टालता है। यह स्पष्ट नहीं है कि दस्तावेज जमा करने की कोई नई अंतिम तिथि तय की गई है या नहीं। दूसरी ओर, यह राहत मतदाता पंजीकरण अधिकारियों को विशाल विवेकाधिकार देता हैै। छोटे अक्षरों में छपा विवरण बताता है कि जिन आवेदकों के पास दस्तावेज नहीं होंगे, उनके मामलों का निर्णय स्थानीय जांच और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर इआरओ द्वारा किया जाएगा। इससे बडे़ पैमाने पर गरीबों को वोटर लिस्ट से नाम हटाने का संदेशा और बढ गया है। इसलिए एसआइआर (विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाये।

Bihar News: CPI-ML organised a street meeting to make the Chakka Jam on 9th July a successभाकपा माले नेता सुरेन्द्र चौधरी ने मजदूर- किसान, छात्र- नौजवान दोस्तों माता और बहनों से अपील करते हुए कहा कि 10 श्रमिक संगठनों के साथ साथ महागठबंधन की सभी पार्टियों ने घोषणा किया है कि 9 जुलाई को हड़ताल और चक्का जाम किया जाऐगा, जिसमें गाँव गाँव से अधिक से अधिक संख्या में बेतिया शहीद पार्क में पहुंचे वही से विशाल मार्च समाहरणालय तक पहुँच कर जन सभा किया जाएगा। इसके अलावा भाकपा माले नेता मंगल चौधरी, जोखू चौधरी आदि नेताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर–प्रखंड जनता दल यूनाइटेड की एक अहम बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित की गई
Next: Bihar News अपने वैवाहिक जीवन के 18 वीं वर्षगांठ पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया “विकास पर्व” का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.