Bihar News शहर को जल जमावमुक्त बनाने के लिए सिल्ट व कचरे से जाम नालों की पूरी करें सफाई: गरिमा

Bihar News शहर को जल जमावमुक्त बनाने के लिए सिल्ट व कचरे से जाम नालों की पूरी करें सफाई: गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि बरसात में शहर को जल जमावमुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए सिल्ट व कचरे से जाम नालों की गुणवत्तापूर्ण मैनुअल सफाई को अभियान चलाकर पूरा किया जाय। वे मंगलवार को लिबर्टी सिनेमा रोड में द्वारदेवी चौक के समीप नाला उड़ाही कार्य का औचक निरीक्षण करने के बाद सिटी मैनेजर रवि अमरनाथ और घारी प्रभारी तबरेज आलम को निर्देश दे रहीं थीं। मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद नेहाल अहमद से भी नालों के मैनुअल सफाई कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने का अनुरोध किया।Bihar News शहर को जल जमावमुक्त बनाने के लिए सिल्ट व कचरे से जाम नालों की पूरी करें सफाई: गरिमा

श्रीमती सिकारिया ने कहा नाले कूड़ा कचरा डालने से भी लोगों को परहेज करनी चाहिए। इससे पानी का बहाव प्रभावित होने के साथ साफ सफाई व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने सिटी मैनेजर व घारी प्रभारी से कहा कि नाला उड़ाही का कार्य पूरा होने तक अभियान लगातार जारी रखा जाय।Bihar News शहर को जल जमावमुक्त बनाने के लिए सिल्ट व कचरे से जाम नालों की पूरी करें सफाई: गरिमा

Trending News