Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: तिलोजपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में सुविधा के अभाव में सीएच‌ओ ने खड़े किये हाथ, लोगों को नहीं मिल रही सुविधा

जनवाद टाइम्स 1 June 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20210601-WA0015

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: सरकार जहां स्वास्थ्य विभाग मे हर सुविधा उपलब्ध कराने को कृत संकल्पित है।लेकिन स्वास्थ्य विभाग मे सबकुछ धरातल से बाहर है।जो मैनाटांड़ प्रखंड के डमरापुर पंचायत के थरूहट क्षेत्र के सबसे अंतिम छोर पर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र तिलोजपुर दशा बयां कर रही है। डमरापुर पंचायत के भीरभीरिया,बिरंची बाजार, बिरंची 3 ,दूधौरा,भथुहवां सहित कई गांव के लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए तिलोजपुर में लाखों की लागत से स्वास्थ्य उप केंद्र भवन बनाया गया। जिसमें दो माह पूर्व स्वास्थ्य कर्मी की पदस्थापना भी कर दी गई ।लेकिन अफसोस की बात है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं का घोर अभाव है। सुविधाओं के अभाव को लेकर प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य अधिकारी सीएच‌ओ ने वहां काम नहीं करने की लिखित जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधन को दिया है। जिसमें बताया है कि उक्त स्वास्थ्य उप केंद्र पर ना ही बिजली की व्यवस्था है ना ही शौचालय,ना ही पेयजल।साथ साथ भवन के आगे पीछे झाड़ियों का अंबार है। ऐसे में वहां काम करना संभव नहीं है।इधर सीएच‌ओ के वहां पर ड्यूटी नहीं देने से लोगों को अन्यत्र जगह बीस किलोमीटर या उससे ज्यादा ही दूरी तय कर मैनाटांड़ या नरकटियागंज जाकर अपना इलाज कराना पड़ता है।या फिर झोलाछाप चिकित्सकों के भरोसे रहना पड़ता है । ग्रामीण हीरालाल पासवान, आशीष कुमार दास ,निताई ,विमल मंडल, विकास कुमार दास,महानंदा दास,निरंजन कुमार ,अब्बास मियां, नवलेश पासवान,साधु यादव आदि ने बताया कि तिलोजपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए दुर्भाग्य की बात है कि सुविधा के अभाव में प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य कर्मी काम नहीं करना चाहतें हैं।
मरीजों को पीने के लिए एक अदद चापाकल भी नहीं है ।बिजली व रोगियों की बैठने की व्यवस्था नहीं है। शौचालय है भी तो जिणशिण अवस्था में है ।जिसका उपयोग नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां प्रसव कार्य भी नहीं होती है। गर्भवती महिलाओं को 20 किलोमीटर दूर प्रसव के लिए मैंनाटांड या नरकटियागंज जाना होता है । वही हेल्थ मैनेजर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि उक्त स्वास्थ्य उप केंद्र पर सुविधा के बहाली की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। जल्द ही समस्याओं को दूर कर लिया जायेगा।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Karnataka News: मिनिस्टर प्रभू चौवान ने ऑक्सीजन प्लान्ट का उद्घाटन करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की
Next: Ambedkarnagar News: सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर वॉलिंटियर्स के रूप में रहेंगे एबीवीपी के कार्यकर्ता

 

राशिफल

You may have missed

इटावा में शिक्षक संघ की बैठक में वेतन और पदोन्नति मुद्दों पर चर्चा
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
इटावा में बिजली बिल के विरोध में दफ्तर के बाहर रखी अर्थी
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान

जनवाद टाइम्स इटावा 19 March 2026
राजापाकर में गैस की किल्लत खत्म, नियमित आपूर्ति शुरू
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार

जनवाद टाइम्स 18 March 2026
Etawah Job Fair 2026 crowd interview companies numaish pandal
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर

जनवाद टाइम्स इटावा 18 March 2026

Latest News

  • इटावा में शिक्षकों की चेतावनी: वेतन और पदोन्नति न मिलने पर 7 अप्रैल से धरना
  • श्मशान की बजाय बिजली दफ्तर पहुंची अर्थी, 1.60 लाख के बिल ने ली जान
  • Bihar News: प्रखंड क्षेत्र में गैस की किल्लत धीरे-धीरे खत्म संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
  • इटावा में वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन, हजारों युवाओं को मिले रोजगार के अवसर
  • Agra News :आगरा: बुद्धा पार्क के सौंदर्यकरण में सुधार के निर्देश, प्रशासन ने लिया संज्ञान
  • एलपीजी आपूर्ति पर जिला प्रशासन सख्त, समय पर वितरण के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d