Bihar News-राजकीय प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर उत्तरी के परिसर में बच्चों के जन्मदिन पर बधाई दी गई 

Bihar News-Children were congratulated on their birthdays in the premises of Government Primary School Baikunthpur North.
Share News

 संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर /वैशाली

जन्म दिन के अवसर पर जल जीवन हरियाली के प्रखंड ब्रांड एंबेसडर महेंद्र राय द्वारा वृक्ष भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दिया. वहीं छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय परिसर में वृझा रोपण भी किया गया।

Bihar News-Children were congratulated on their birthdays in the premises of Government Primary School Baikunthpur North.

बच्चों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया. एवं बताया गया कि बृझ का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है. वृक्ष लगाना ही काफी नहीं उसे जिंदा रखना भी आवश्यक है. सभी लोग वृक्ष लगाने के बाद उसकी देखभाल करें एवं उसे जिंदा रखने का प्रयास करें. सागवान, सखुआ आदि के वृक्ष दस साल बाद हमारी आर्थिक मदद भी करते हैं. बृझ के महत्व को समझे एवं लोगों को भी समझाएं. आप सभी बच्चे अपने घर के आसपास वृक्ष लगाए एवं अगल-बगल लोगों को भी वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करें।

Bihar News-Children were congratulated on their birthdays in the premises of Government Primary School Baikunthpur North.

महेंद्र राय ने बच्चों को नारा दिया वृझ लगाओ जन्मदिन मनाओ. विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार पासवान, शिक्षिका नेहा कुमारी, हेमलता कुमारी एवं बच्चों ने मिलकर वृक्षारोपण किया।

Trending News