Bihar news 22 सितम्बर को मुख्य पार्षद प्रत्याशी रजिया बेगम करेंगी अपना नामांकन

Bihar news 22 सितम्बर को मुख्य पार्षद प्रत्याशी रजिया बेगम करेंगी अपना नामांकन
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर परिषद में पिछले डेढ़ दशक से अपनी सेवा बतौर वार्ड पार्षद के रूप में देती आई रजिया बेगम अब नगर निगम बनने के साथ ही मुख्य पार्षद के मैदान में उतरकर जनता से घर घर मिलना शुरू कर चुकी हैं। जनता को प्रेरणास्रोत बताकर निगम के मुख्य पार्षद प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन 22 सितम्बर 2022 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष करने जा रही हैं। जिसमें सभी को आमंत्रित कर अपनी अपार प्रेम रूपी समर्थन देने का आह्वान भी किया है।Bihar news 22 सितम्बर को मुख्य पार्षद प्रत्याशी रजिया बेगम करेंगी अपना नामांकन

मुख्य पार्षद प्रत्याशी रजिया बेगम के पुत्र आलमगीर अशरफ ने बताया कि तीन कार्यकाल से वार्ड पार्षद का दायित्व पूरी निष्ठा से निभाते रहने के कारण जनता ने मुख्य पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया। उस प्रेरणा को जनता का आदेश मानकर निगम के चुनाव में अपनी मां रजिया बेगम को बतौर प्रत्याशी बनाया गया।

Bihar news 22 सितम्बर को मुख्य पार्षद प्रत्याशी रजिया बेगम करेंगी अपना नामांकनआज जनता से मिले अपार जनसमर्थन के कारण मां 22 सितम्बर को अपना नामांकन कराने जा रही हैं। जिसमें मीडिया के माध्यम से सभी जनता को आमंत्रित करते हुए आशिष प्रदान करने की मैं मांग करता हूँ और उनके समर्थन के लिए आभार प्रकट करता हूँ।

You may have missed