Bihar News बस ने दो बाइक सवार बरातियों को रौंदा,

Bihar news bus crushed two wedding processions riding a bike,
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। दोस्त की बारात जा रहे बाइक सवार दो लड़कों को अनियंत्रित बस ने रौंद डाला, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के चौतरवा-लौरिया मुख्य पथ की है।

Bihar news bus crushed two wedding processions riding a bike,

मृतकों की पहचान चौतरवा चौक निवासी जीवन जीत कुमार और चौतरवा थाना क्षेत्र के सिकटौर गांव निवासी अमीरुल शाह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के दोस्त की शादी थी। बारात चौतरवा से लौरिया जा रही थी। दोनों लड़के बाइक पर सवार होकर बारात जाने के लिए घर से निकले थे।

Bihar news bus crushed two wedding processions riding a bike,

जैसे ही दोनों युवक एनएच 727 पर बसवरिया गांव के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया।

Bihar news bus crushed two wedding processions riding a bike,

परिजन आनन-फानन में उसे बेतिया लेकर भागे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दूसरे युवक ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद शादी की शुखियां मातम में बदल गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।