Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News खेतों में पराली जलाने से नुकसान ही नुकसान, पराली का सदुपयोग करें कृषक बंधु : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 23 November 2022
Bihar News खेतों में पराली जलाने से नुकसान ही नुकसान, पराली का सदुपयोग करें कृषक बंधु : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बैरिया प्रखंड अंतर्गत बथना पंचायत के सुदामा नगर में आज रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया। रबी किसान चौपाल का शुभारंभ जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा कलश दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी, विजय प्रकाश सहित मघुसूदन तिवारी, अजय मिश्रा, शिवरतन यादव, नसीर मियां, हमिद मियां, मैनेजर यादव, खेनारी साह, ललन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य कृषक बंधु उपस्थित रहे।Bihar News खेतों में पराली जलाने से नुकसान ही नुकसान, पराली का सदुपयोग करें कृषक बंधु : जिलाधिकारी

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अन्नदाता है, जीवन दाता है, आपकी अहमियत काफी ज्यादा है। आपके आय के साधन को कैसे आगे बढ़ाया जाय, नये युवाओं को कैसे कृषि से जोड़ा जाय, इस पर तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। किसानों के उत्थान एवं कल्याण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे कृषक बंधु लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के तहत आज यहां रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया है। फसल अवशेष प्रबंधन की तरफ कृषकों को गंभीर होना पड़ेगा। खेतों में पराली जलाने से नुकसान ही नुकसान है। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है, पर्यावरण तथा मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कृषक फसल अवशेष का सदुपयोग करें, खेतों में नहीं जलायें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पूर्ण रूप से कटिबद्ध है कि कोई भी व्यक्ति पराली जलाता हुआ पाया जायेगा तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। साथ ही किसानों को मिलने वाले सभी लाभों से वंचित भी कर दिया जायेगा। किसान अगर खेतों में पराली जलाएंगे तो कृषि विभाग उसको आसानी से सैटेलाइट के माध्यम से टै्रक कर लेता है, उसके बाद उनके विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाती है।Bihar News खेतों में पराली जलाने से नुकसान ही नुकसान, पराली का सदुपयोग करें कृषक बंधु : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के किसानों को कृषि एलायड डेयरी, पोल्ट्री, गोट्री, मशरूम, मखाना कल्टीवेशन आदि के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। कृषकों को परंपरागत खेती-किसानी से आगे आकर नई टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन का प्रयोग कर कृषि उत्पादकता को बढ़ाना चाहिए। सरकार एवं जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है कृषकों के कल्याण एवं उत्थान के लिए।

Post navigation

Previous: Bihar News-जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बिदुपुर प्रखंड के जलालपुर अवस्थित सहस्त्र लिंगम कष्ट हरिया धाम मंदिर का निरीक्षण किया गया
Next: Bihar News बानुछापर ओपी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 6 युवकों को धर दबोचा में सफलता पायी है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.