Bihar News-पं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह

Bihar News-पं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/बिदुपुर चकसिकन्दर। परिनिर्वाण दिवस को समर्पण दिवस के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिदुपुर पश्चिमी मंडल के चकसिकन्दर कल्याणपुर पंचायत में भाजपा का र्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक मनाया।Bihar News-पं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय राजनितिक चिंतक एवं ऐसे महान राजनेता थे जिन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर एकात्म मानववाद की विचारधारा प्रकट की थी।समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उदय एवं पिछड़े लोगों का उत्थान कर सामान्य नागरिक की तरह बेहतर जीवन जीने के अवसर के साथ ही सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रुप से भारतीय संस्कृति की एकीकरण पर जोड़ दिया था उन्होंने कई लोको उपयोगी पुस्तकें लिखी थी ग्यारह फरवरी उन्नीस सौ अड़सठ में मुगलसराय में रेलवे पटरी पर मृत पाए गए थे। देश में उनके नाम पर कई योजनाएं चला रही है जिसमें मुख्य रूप से दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना, अंत्योदय अन्न योजना, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना, स्वरोजगार योजना, स्वयं योजना,गृह आवास (होम-स्टे) विकास योजना,रसोई योजना,चालित अस्पताल, अंत्योदय उपचार, समर्थ 2004 योजना, ग्रामीण कौशल, गोकुल ग्राम, श्रमेव जयते, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना चलाई जा रही है।Bihar News-पं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह

इस अवसर पर बिदुपुर पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा,राज कुमार प्रधान, बृजमोहन कुमार, सुरेश सिंह, प्रमोद कुमार यादव, बृजमोहन राय, गनौर ठाकुर,सुरज साह, सत्यनारायण प्रसाद,अमृत साह, राजेश्वर साह, उपेन्द्र राय,बेदामी देवी, श्रीमती चनीया देवी,अनु,अंशु,अमन, कुंदन, काजल,दीपक कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं उपस्थित प्रबुद्ध जनों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के  चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा पूर्वक समर्पण दिवस मनाया।

Trending News