Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराने में विफल भाजपा जदयू सरकार:सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 4 August 2025
Bihar News BJP JDU government failed to provide urea to farmers at reasonable price: Sunil Kumar Rao  
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया /पश्चिमी चंपारण।

किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराने में पुरी तरह विफल है भाजपा – जद(यू) की नीतीश सरकार। बाजार में 400 से 500 में यूरिया मिल रहा है और साथ में जबरन नैनों यूरिया या कीटनाशक,जाइम व अन्य उत्पाद जिसकी किसानों की कोई जरूरत नहीं है। जिला पदाधिकारी के तमाम प्रयासों के बावजूद कालाबाजारी पर रोक नहीं लग पा रही है।

Bihar News BJP JDU government failed to provide urea to farmers at reasonable price: Sunil Kumar Rao

 
उक्त बातें जिला पदाधिकारी को दिये गए आवेदन में अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सह माले नेता सुनील कुमार राव ने बताया है कि खाद कालाबाजारी खासकर यूरिया की कालाबाजारी के मुख्य कारण थोक खाद विक्रेता है जो अपने मुनाफे के लिए खुदरा खाद विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य से अधिक की राशि लेते हैं। जिस यूरिया को किसानों को 266 रुपए में बेचने को कहा जा रहा है वह बेतिया में थोक विक्रेताओं से नकद 280 रुपए में खुदरा दुकानदारों को लेना पड़ता है। दुकान तक ले जाने का भाड़ा के साथ एक क्विंटलकीटनाशक,जाइम,जिंक या अन्य उत्पाद जबरन लेना पड़ता है जिसे किसान जल्दी लेना नहीं चाहते हैं। उसी तरह अन्य खादों पर भी अधिक राशि और अन्य बेकाम का उत्पाद लेना पड़ता है। फिर उसमें प्रखंड से लेकर जिला तक प्रति बोरी के अनुसार चढ़ावा देना पड़ता है। आपके द्वारा कड़ाई के बाद खुदरा दुकानदार अब अपने चहेते किसानों व अपने आदमी जन के अंगूठे का निशान लगा गोदाम नील दिखा उसे अधिक रेट में बेंच रहे है। जिला में सबसे अधिक उर्वरक कारोबार पर काबिज थोक विक्रेताओं में कमला कृषि केंद्र एवं काशी नाथ इंटरप्राइजेज द्वारा बेचे जा रहे खाद की गहनता से जांच होगी तो बातें स्पष्ट हो जाएगी। इफको कृषि बाजार की भी भौतिक सत्यापन होगा तब उसकी कालाबाजारी का खुलासा होगा । वहीं मोतिहारी में उर्वरक का लगने वाला रैक का खाद बहुत कम ही बेतिया पहुंच पाता है और खुदरा दुकानदारों को वहां से खाद लाने का खर्च भी बढ़ जाता है।

Bihar News BJP JDU government failed to provide urea to farmers at reasonable price: Sunil Kumar Rao

 
उन्होंने कहा एक दो या दस बीस खुदरा दुकानदारों पर कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं होगा। जब तक वास्तविक रेट से खुदरा दुकानदारों को खाद देने की गारंटी नही होगी।खाद की कालाबाजारी पर रोक नहीं लग पाएगी। इसपर गंभीरता पूर्वक विचार कर खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाया जा सकता है।

Post navigation

Previous: Bihar News  एक अच्छी पहल, नगर के उतरवारी पोखरा स्थित चिल्ड्रन पार्क में लगाए गए 100 पौधे
Next: Bihar News GMCH बेतिया की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ जनसुराज का विरोध प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.