Bihar news भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 

Bihar news भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाजपा साठी मंडल के व्दारा सेमरी मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम मे उपस्थित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिपक कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर प्रकाश डाला ।पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।

Bihar news भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उन्होंने समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र तथा राजनीतिशास्त्र पर अपने विचार व्यक्त किये। ये विचार उनके दीर्घकालीन अनुभव की देन थे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन वर्मा ने कहा कि उपाध्यायजी ने किसी राष्ट्र के लिए चार आवश्यक तत्व बताये हैं– प्रथम भूमि और जन जिसे देश कहते हैं। द्वितीय, सबकी इच्छा शक्ति अर्थात् सामूहिक जीवन का संकल्प। तृतीय, एक व्यवस्था जिसे नियम अथवा संविधान कहा जा सकता हैं, जिसे वे धर्म कहते हैं तथा चतुर्थ हैं जीवन आदर्श। इन चारों के सम्मिलित स्वरूप को ही राष्ट्र कहा जाता हैं। राज्य और व्यक्ति के बीच सावयवी एकता बताते हुए उन्होंने कहा, जिस प्रकार व्यक्ति के लिए शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा जरूरी हैं तथा इन चारों से मिलकर व्यक्ति का निर्माण होता हैं, उसी प्रकार देश, संकल्प, धर्म और आदर्श के समुच्चय से राष्ट्र का निर्माण होता हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुर्रहमान ने कहा किहमारी राष्ट्रीयता का आधार भारत माता हैं, केवल भारत ही नहीं. माता शब्द हटा दीजिये तो भारत केवल जमीन का टुकड़ा मात्र बनकर रह जायेगा।

Bihar news भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मौके पर मंडल महामंत्री दिपक रावत,हरिमाधव मिश्र,अमन वर्मा, मो मैनुद्दीन, सलमा खातुन, अमित गिरि,निरज मिश्र,रंजित पड़ित आदि शामिल रहे।

Trending News