Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन का पश्चिम चंपारण जिला सम्मेलन संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 October 2022
Bihar news बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन का पश्चिम चंपारण जिला सम्मेलन संपन्न
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन पश्चिम चंपारण जिला का तीसरा जिला सम्मेलन रिक्शा मजदूर सभा भवन मीना बाजार बेतिया में संपन्न हुआ । सर्वप्रथम झंडोत्तोलन बिहार राज्य निर्माण यूनियन के सचिव नाथून जमादार ने किया ।

IMG 20221021 WA0042शहीद बेदी पर माल्यार्पण करने के बाद सम्मेलन का उदघाटन करते हुए निर्माण यूनियन के राज्य सचिव नाथुन जमादार ने बताया कि आज रोजगार का संकट गंभीर संकट के रूप में सामने आया है । मोदी सरकार प्रत्येक साल दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने की घोषणा करके 2019 में गद्दी तो प्राप्त कर ली । लेकिन नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है । निर्माण मजदूर अपने कार्य तकनीक के बल पर रोजी रोटी की व्यवस्था अपने परिवार के लिए कर रहा है । लेकिन आलीशान इमारतों को अपने कला कृतियों से सुसज्जित करने वाले कामगारों को अपने परिवार को रखने के लिए एक घर नहीं है सरकार के द्वारा उन्हें किसी प्रकार की न तो कोई आर्थिक सहायता और ना ही कोई तकनीकी शिक्षा दी जा रही है । बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन की पश्चिम चंपारण जिला कमेटी मांग करती है की निर्माण कामगारों को सरकार के तरफ से काम करने के लिए सभी तरह के उपकरणों , सबको आवास की सुविधा , भूमिहीन निर्माण कामगारों को वासगीत जमीन , सभी कामगारों को 5 हजार रुपए पेंशन दिया जाय ।

IMG 20221021 WA0043
सम्मेलन को किसान सभा के जिला सचिव चांदसी प्रसाद यादव , खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता , तांगा चालक कल्याण संघ के अध्यक्ष तथा ई रिक्शा चालक संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सचिव संतोष कुमार ने किया ।Bihar news बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन का पश्चिम चंपारण जिला सम्मेलन संपन्न

सम्मेलन की अध्यक्षता अजय सुहाग और शम्भु प्रसाद की अध्यक्ष मण्डली ने की ।
सम्मेलन ने 15 सदस्यीय जिला कमिटी का सर्व सम्मति से चुनाव किया जिसके अध्यक्ष अनूप कुमार उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल , गोरख प्रसाद , धर्मेंद्र कुमार सचिव शंभू प्रसाद संयुक्त सचिव अर्जुन पटेल , सत्येंद्र पटेल , अखिलेश महतो चुने गए तथा कोषाध्यक्ष शंकर कुमार राव निर्वाचित हुए ।
अंत में समापन भाषण शंकर कुमार राव ने किया ।

Post navigation

Previous: Bihar news- अंधरबाड़ा पंचायत के सरपंच एवं उपसरपंच और सचिव ग्राम कचहरी से अनुपस्थित
Next: Bihar news रंगोली बनाएं दीवाली मनाएं एवं दीप सजाएं पुरस्कार पाएं प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.