Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-राघोपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिदुपुर बाजार में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी हरेश कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित

जनवाद टाइम्स 22 September 2024
Bihar News-Bidupur. Organised in Bidupur market under Raghopur assembly constituency in coordination with BJP Kisan Morcha state media in-charge Haresh Kumar Singh  
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /बिदुपुर प्रखंड । सदस्यता अभियान एवं विधानसभा क्षेत्र में संचालित एक पेड़ मां के नाम अभियान का समापन समारोह में शामिल होने बिदुपुर आए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साहित भीड़ ने ढ़ोल बाजे के साथ जढुआ बाजार से बिदुपुर बाजार तक प्रत्येक चौराहे पर अंग वस्त्र एवं फुल माला के साथ भव्य स्वागत किया।

Bihar News-Bidupur. Organised in Bidupur market under Raghopur assembly constituency in coordination with BJP Kisan Morcha state media in-charge Haresh Kumar Singh

 प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कष्टहरिया के सहस्रलिंगम शिव लिंग पर पुजा अर्चना किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर की सफाई कर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा सप्ताह की जानकारी मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों को दी एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल बिदुपुर बाजार गांधी चौक पर भाजपा सदस्यता अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान समापन समारोह का शुभारंभ भाजपा वैशाली जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता कुशवाहा,पूर्व मंत्री वसावन भगत,पूर्व विधायक सतीश कुमार,क्षेत्रीय प्रभारी आषुतोष कुमार सिंह,जिला प्रभारी डॉ संजय सहाय, प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सुजीत ठाकुर द्वारा दीनबंधु झा के मंत्रोच्चार से वैदिक पद्धति से शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भारत की एनडीए सरकार आम लोगों के हित में लोकोपयोगी आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, किसान समृध्दि हेतु किसान सम्मान, फ़सल बीमा सहित सैकड़ों योजना संचालित कर रही है एवं भारत नित्य प्रति समृद्ध सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के गौरव को प्राप्त कर रही है। पर्यावरण संतुलन कायम रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया था जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में लाखों पौधे का रोपण किया। जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ने सदस्यता अभियान को गतिशील बनाने को कार्यकर्ताओं से आह्वान किया एवं कहा कि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनकर वैशाली जिला को मिले पांच लाख सदस्यों की सीमा को पार कर नया रिकार्ड बनाएं। पूर्व मंत्री बसावन भगत ने कहा कि उज्ज्वला योजना से देश की महिलाओं को धुंए से आजादी मिली एवं जीवीका के माध्यम से लखपति दीदी बनाने का काम एनडीए की सरकार कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा ने सांगठनिक सुदृढ़ता पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराते हुए लोगों के बीच जाकर सदस्य बनाने का आग्रह किया। प्रदेश भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी एवं सह सदस्यता प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर दिए सुझाव को कार्यक्रम में शामिल लोगों के बीच साझा की।

Bihar News-Bidupur. Organised in Bidupur market under Raghopur assembly constituency in coordination with BJP Kisan Morcha state media in-charge Haresh Kumar Singh

 जिला प्रभारी डॉ संजय सहाय ने बिदुपुर प्रखण्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं से राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जिताने एवं सदस्यता अभियान में प्रवास पर रहने का मिलने वाले सांगठनिक लाभ की जानकारी दी। पूर्व विधायक सतीश कुमार ने राघोपुर विधानसभा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं से जाकर ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाने एवं पर्यावरण के हित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही योजना एक पेड़ मां के नाम अभियान में आम लोगों से शामिल होकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने कहा कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र विभिन्न पंचायतों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 600 फलदार पौधों का रोपण किया गया है एवं समापन समारोह में प्रखण्ड के सभी बुथ अध्यक्षों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पांच सौ फलदार पौधे लगाने हेतु दिया जा रहा है जिसका लाभ आनेवाले दिनों में लाभुकों को मिलेगा एवं एनडीए सरकार द्वारा अठारह वर्ष से कम उम्र के बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखने को लेकर पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण के तहत संचालित एनपीएस वात्सल्य योजना पंजिकरण
के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना में मात्र एक हजार रुपए सालाना से भी जुड़ सकते हैं तथा भाजपा की स्पष्टता की,राष्ट्र सुरक्षा, महिला सुरक्षा, किसान, युवा कल्याण सहित काफी लाभकारी योजनाएं देश में चलती रहें इसके लिए लोगों से भाजपा के सदस्यता अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किसान सम्मान के लाभार्थी राजेश्वर सिंह, सुरेश सिंह,महादलितों के बीच काम करने को टुनटुन राम,कृषक परिवार से आमोद कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अक्षयवट राय ट्रस्ट के अध्यक्ष वीर बहादुर राय को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर हौसला अफजाई किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत ठाकुर एवं धन्यवाद ज्ञापन बिदुपुर प्रखण्ड उप प्रमुख प्रतिनिधि एवं बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा आई टी सेल प्रदेश अध्यक्ष मोनु झा,प्रदेश स्वच्छता विभाग क्षेत्रीय प्रभारी संदीप कुमार,प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, अंजनी सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मो रुस्तम, किसान मोर्चा महामंत्री चन्द्रशेखर सिंह, किशोर कुणाल नन्हक ,जिला उपाध्यक्ष आमोद कुमार शर्मा,भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष नवीन राम, मंडल महामंत्री आनंदी सिंह कुशवाहा,वेद प्रकाश रमण, पंकज कुमार पंकज, विश्वजीत सिंह, जिला सह संयोजक क्रीड़ा मंच विकास कुमार सिंह, प्रमोद पासवान,ब्रिजमोहन साह, संतोष कुमार सिंह,गजाधर महतो,नमो एप जिला संयोजक पप्पु साह,कामेश भारती, राहुल सिंह, रविन्द्र सिंह यादव, मंडल उपाध्यक्ष राहुल कुमार शर्मा, डॉ तारकेश्वर सिंह, नागेन्द्र महतो, शिव कुमार राम, मनोज कुमार जायसवाल समेत काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने पौधा के साथ साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत नगर पंचायत जहांगीरगंज क्षेत्र में चला सफाई अभियान
Next: Bihar News ग्रामीण बैंक मैनेजर गोलीमार कर बाइक की लूट

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.