Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

Bihar news कृष्ण लल्ला के छठी पर निमिया माई मंदिर परिसर में भंडारा और जागरण का कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 26 August 2022
Bihar news कृष्ण लल्ला के छठी पर निमिया माई मंदिर परिसर में भंडारा और जागरण का कार्यक्रम आयोजित
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया बस स्टैंड के दक्षिण दिशा स्थित निमिया माई मंदिर कमेटी के द्वारा जन्माष्टमी से लेकर छठी तक का भव्य रूप से पूजा का आयोजन किया गया। जिसको लेकर मुरलीधर कृष्ण के छठीयार के दिन बुधवार को मंदिर कमेटी के द्वारा भव्य पूजा, भंडारा और जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।IMG 20220825 WA0046

बुधवार के सुबह से ही मंदिर परिसर को सजाया गया और रात के भंडारे के लिए भोजन सामाग्री की व्यवस्था कमेटी टीम के सदस्यों द्वारा किया गया। संध्या पूजा अर्चना के पश्चात महाप्रसाद रूपी भंडारा का आयोजन किया गया। जहाँ सैकड़ों की तादात में श्रध्दालुओं की भीड़ एकत्र रही। वहीं भंडारा के साथ जागरण का भी कार्यक्रम चलता रहा। जागरण शुरू होने से पहले मंच से मंदिर कोषाध्यक्ष रंधीर वर्मा ने सबका अभिनंदन और स्वागत किया। मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित जानकारी देते हुए उपस्थित श्रध्दालुओं के सहयोग को अपना आधार बताया और आगे भी मंदिर भव्य बने उसके लिए सबसे यथा शक्ति सहयोग की अपील भी की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भावी मेयर प्रत्याशी सह निवर्तमान सभापति गरिमा सिकारिया, राहुल कुमार, उपमेयर प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव, नसीम अहमद, लालबाबू शर्मा के साथ कई भावी निगम पार्षद उम्मीदवार उपस्थित रहें। जिन्होंने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर सफल बनाने का भरपूर प्रयास किया। वहीं निवर्तमान पार्षद रामाकांत प्रसाद ने भंडारा का कार्य बखूबी संभालते हुए एक एक श्रध्दालुओं को भोजन कराते देखे गए।Bihar news कृष्ण लल्ला के छठी पर निमिया माई मंदिर परिसर में भंडारा और जागरण का कार्यक्रम आयोजित

भावी मेयर प्रत्याशी गरिमा देवी सिकारिया ने जागरण की प्रस्तुति देती गायिका को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और जागरण के कार्यक्रम को शुरू कराया। जहाँ अपने दिए अभिभाषण में श्रध्दालु के रूप में निगम की जनता को भी संबोधित किया और लल्ला के छठीयार पर निगम के विकास का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच के आशुतोष कुमार बरनवाल, दीपू राव, अजय कुमार, शैलेन्द्र गिरि, कार्तिकेय, अंकित कुमार, समर्थ गोयल, आदि सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति देते हुए अपना सहयोग कार्यक्रम में दिया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के सदस्य शक्तिनाथ झा, छोटू स्वर्णकार, नीरज, स्वर्णकार, सन्नी स्वर्णकार, बबलू कुमार, राजकिशोर बैठा, दिनेश स्वर्णकार आदि की भूमिका सराहनीय रही।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :कुम्भ-2025 और भी भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजित हो, इसके लिए रूपरेखा तैयार कर सभी अधिकारी अभी से करें तैयारी
Next: Bihar news जेल से छूटा कुख्यात अपराधी को देशी कट्टा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.