Bihar news सिकटा दुकान लूट व फायरिंग का बेतिया पुलिस का उद्भेदन

IMG-20220208-WA0015
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के सिकटा पुलिस ने ओम साई इंटरप्राइजेज जेनरल स्टोर्स में हुई लूट का प्रयास व फायरिंग के मामले का उद्भेदन करते हुए दो लुटेरों को दो लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि ओम साई जेनरल इंटरप्राइजेज स्टोर्स में 25 जनवरी को लूटेरों ने हमला कर लूट का असफल प्रयास किया। तथा भागने के क्रम में कई फायरिंग भी किया जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था। इस मामले का उद्भेदन करने हेतु नरकटियागंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के पश्चात और तकनीकी सहयोग का सहारा लेते हुए लक्ष्मीपुर निवासी शिवकुमार साह पिता सुखी साह को एक लोडेड देशी कट्टा व जिंदा एक कारतूस एवं मिश्र टोला निवासी सन्नी आलम पिता आरिफ मियां को एक लोडेड देशी कट्टा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने सन्नी आलम के पास से एक मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल भी बरामद किया है।

IMG 20220208 WA0015

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों लुटेरों ने पूछताछ के क्रम में उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए दो और अपराधियों का नाम बताया है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है। इसके साथ ही पकड़े गए अभियुक्तों ने जिला व अंतरजिला के कई कांडों में अपनी संलिप्तता को उजागर किया है।

 

 

 

Bihar news सिकटा दुकान लूट व फायरिंग का बेतिया पुलिस का उद्भेदन

गठित टीम में मैनाटाड़ पुलिस निरीक्षक सतीश चंद्र माधव, सिकटा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, बलथर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय, तकनीकी शाखा के अनि राजीव कुमार रजक, अरविंद कुमार, प्रशिक्षु अनि अमरजीत कुमार पाठक इत्यादी पुलिस अधिकारी सम्मिलित थे।

Trending News