Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News सावधान रहें..! होली को लेकर बिहार पुलिस हुयी सख्त, अर्धसैनिक बल भी होंगे तैनात- एडीजी गंगवार

जनवाद टाइम्स 7 March 2023
Bihar News सावधान रहें..! होली को लेकर बिहार पुलिस हुयी सख्त, अर्धसैनिक बल भी होंगे तैनात- एडीजी गंगवार
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार में होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने कमर कस चुकी है. कोरोना महामारी के 2 वर्षों के बाद इस साल आम जनता धूमधाम से होली मनाएगी. होली को लेकर राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा हैBihar News सावधान रहें..! होली को लेकर बिहार पुलिस हुयी सख्त, अर्धसैनिक बल भी होंगे तैनात- एडीजी गंगवार

राजधानी पटना सहित बिहार के अन्य जिले के सभी चौक-चौराहों पर 6 से 10 मार्च तक पुलिस ब्रेथ एनालाइजर लेकर तैनात रहेगी. मिली जानकारी के अनुसाररात में गश्त करने वाले पुलिस अफसर भी शराब पीकर घूमने वालों पर नजर रखेंगे. इसके अलावे होली पर एक साथ दर्जनों बाइक सवार सड़कों पर हुड़दंग करने वालों पर कानूनन कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार की माने तो बिहार के सभी जिलों में होली को लेकर समन्वय समिति स्थापित करने को लेकर बैठक की जा रही है. होली के मद्देनजर अर्धसैनिक बल की कंपनियों की भी मांग बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा की गई है. कितनी कंपनी बिहार को मुहैया होगी इसकी जानकारी नहीं मिली है. इसके अलावा जिला पुलिस, होमगार्ड के ढ़ाई हजार सिपाही, 25 दंगा निरोधक दस्ता बिहार के विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा. विगत सालों में यह भी देखा गया है कि होली के दौरान होलिका दहन से कई स्थानों पर आगलगी की घटना घटित होती है. इसको लेकर फायर ब्रिगेड की टीम को भी तैनात किया गया है. पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि-“होली को लेकर राजधानी पटना में ट्राफिक व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगाBihar News सावधान रहें..! होली को लेकर बिहार पुलिस हुयी सख्त, अर्धसैनिक बल भी होंगे तैनात- एडीजी गंगवार

ट्रैफिक रूट्स में भी बदलाव किया गया है. लोहिया पथ चक्र 2 के निर्माण होने के कारण नेहरू पथ के मुख्य सड़क को हड़ताली मोड़ के पास से होली के पहले बंद कर दिया जाएगा. होली के मद्देनजर संवेदनशील जिले जहां पर पहले घटना घटित हो चुकी है, वैसे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा लिया गया है और भी जिले से अतिरिक्त पुलिस बल को लेकर तैयारियों का जायजा मांगा गया है.”

Post navigation

Previous: बीमारी से मुकाबला करना है तो दवा के साथ पौष्टिक आहार भी बेहद है जरूरी
Next: Bihar News मनुआपुल ओपी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.