Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news सजग एवं सतर्क रहें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी: जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 27 June 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी फैलाने के प्रयासों को लेकर सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सजग और सतर्क रहें। सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा दिये जा रहे दिशा-निर्देशों का त्वरित गति से शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निदेशित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। इसमें व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर एवं कारगर कार्रवाई की की जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि लगातार फ्लैग मार्च किया जाय तथा आ-सूचना संग्रह के आधार पर सघन छापेमारी अभियान चलाना सुनिश्चित किया जाय।

उन्होंने कहा कि भारत बंद अथवा बिहार बंद के दौरान जिलास्तर पर मजिस्ट्रेट, पुलिस दंडाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जाती है। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वहीं साइबर सेल को एक्टिव रखा गया है, जो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर पैनी नजर बनाये हुए है। उपद्रवियों पर सरकार की पैनी नजर है। किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, कठोर कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा ने कहा कि उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस अधिकारी हमेशा मुस्तैद रहें। छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारी को सूचित करें और तुरंत निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

इस पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, नंदकिशोर साह, अनिल राय सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news भूमि विवाद से संबंधित गंभीर मामलों का प्राथमिकता के तौर पर करायें निराकरण, लें प्रिवेंटिव एक्शन : जिलाधिकारी
Next: आज़मगढ़ न्यूज़  मजदूरी न मिलने से आक्रोशित मनरेगा मजदूरों ने ब्लाक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.