Bihar news खिलाड़ियों को बास्केटबॉल में प्रतिभा निखारने के लिए जिले में उपलब्ध होगा बास्केटबॉल कोर्ट

Bihar news खिलाड़ियों को बास्केटबॉल में प्रतिभा निखारने के लिए जिले में उपलब्ध होगा बास्केटबॉल कोर्ट
Share News

संवाददाता मोहन सिंह मोहन सिंह

जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार करने एवं खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई कदम लगातार उठाये जा रहे हैं। जिला प्रशासन का उदेश्य है कि खेल के विभिन्न विधाओं में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा सके।IMG 20220930 WA0059

इसी क्रम में बास्केटबॉल कोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। इस निमित जिलाधिकारी, कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, जिला खेल पदाधिकारी, विजय कुमार पंडित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के छात्र एवं युवा निदेशालय द्वारा खेल संस्कृति को विकसित करने के उदेश्य से मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय में बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाना है। कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग बास्केबॉल कोर्ट निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के पश्चात प्रशासनिक स्वीकृति हेतु प्रस्ताव अविलंब उपलब्ध करायें।Bihar news खिलाड़ियों को बास्केटबॉल में प्रतिभा निखारने के लिए जिले में उपलब्ध होगा बास्केटबॉल कोर्ट

उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण हो जाने से जिले के खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा, उन्हें बास्केटबॉल खेलने के लिए बेहतर कोर्ट उपलब्ध हो सकेगा। बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण की प्रक्रिया तीव्र गति से क्रियान्वित किया जाय।

You may have missed