Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी गिरफ्तार, दो राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश 

जनवाद टाइम्स 19 August 2022
IMG-20220818-WA0030
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी रक्सौल इलाके से की गई है। जानकारी के अनुसार मोतिहारी पुलिस के सहयोग से उत्तरप्रदेश पुलिस ने राजन तिवारी को हरैया ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मोतिहारी एसपी कुमार आशीष ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।IMG 20220818 WA0030

जानकारी के अनुसार गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजन तिवारी के खिलाफ उप्र में कई केस दर्ज है। वहां की पुलिस ने राजन तिवारी के खिलाफ 20 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस को सूचना मिली की राजन तिवारी रक्सौल के समीप हरैया ओपी क्षेत्र में हैं। इसके बाद हरैया ओपी अध्यक्ष विवेक जायसवाल के सहयोग से उत्तरप्रदेश की पुलिस ने पूर्व विधायक राजन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें, गोरखपुर पुलिस ने बिहार के पूर्व विधायक और माफिया राजन तिवारी पर शिकंजा कसा है. गैंगस्टर के मुकदमे में पेशी पर न आने पर माफिया राजन तिवारी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने सीओ कैंट श्याम देव के नेतृत्व में तीन टीम गठित की है. उल्लेखनीय है कि राजन तिवारी के खिलाफ 17 साल से जारी हो रहे वारंट को गायब कर दिया जा रहा था।Bihar news बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी गिरफ्तार, दो राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश 

उत्तरप्रदेश में राजन तिवारी की सक्रियता को देख शिकंजा कसते हुए उप्र डीजीपी मुख्यालय ने प्रदेश के 61 माफिया की सूची में उसका नाम शामिल कर लिया। जोन कार्यालय से राजन पर दर्ज मुकदमे की जांच शुरू हुई तो पता चला कि गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी 17 साल से वह कोर्ट में पेशी पर नहीं आ रहा। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने राजन को गिरफ्तारी कर कोर्ट में पेश करने के लिए सीओ कैंट श्याम विंद के नेतृत्व में टीम बनाई.जिसमें प्रभारी निरीक्षक कैंट, एसओजी व सर्विलांस की टीम शामिल हैं।

Post navigation

Previous: Bihar news घर से खाने की टिफिन लेकर दुकान जा रही नाबालिग बच्ची से अधेड़ ने किया दुष्कर्म
Next: ताज के पूर्वी गेट पर गन्दिगी का अम्बार पर्यटक बदबू से परेशान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.