Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News अपने वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सभी वार्ड पार्षदगण की सजगता अनिवार्य:गरिमा

जनवाद टाइम्स 20 March 2023
Bihar News अपने वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सभी वार्ड पार्षदगण की सजगता अनिवार्य:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

शहरी प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों के माध्यम से बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी विस्तार को लेकर सोमवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में संपन्न यह कार्यक्रम बानूछापर के माध्यमिक शिक्षक संघ भवन के सभागार में आयोजित किया गया। नगर पार्षदों और विभाग के बुनियादी कार्यकर्ताओं की उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया।IMG 20230320 WA0088

उद्घाटन के बाद श्रीमती सिकारिया ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हम सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आज के इस महत्वपूर्ण मौके पर आप सभी माननीय वार्ड पार्षदगण से मैं विनम्र अनुरोध करूंगी कि आप सभी अपने अपने वार्ड क्षेत्र में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ी सरकारी सेवाओं के प्रति सभी की सजग और तत्पर रहें। जिससे मातृ शिशु कल्याण के कार्यक्रम, निःशुल्क टीकरारण और परिवार कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ एक एक लक्षित जरूरतमंद तक बिना बाधा के बहुंच सके। इससे पूर्व जिला स्वास्थ्य समिति की प्रतिनिधि पदाधिकारी सुश्री प्रेमा सिन्हा ने श्रीमती सिकारिया को बुके देकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि एक महिला नेत्री के रूप में हम सबको गरिमा मैडम की लोकप्रियता और कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व है। आज इनके अभिनंदन में मैं कहना चाहूंगी कि – “मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है,पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।” तब लोगों ने श्रीमती सिकारिया के सम्मान में तालियां बजाकर स्वागत किया।Bihar News अपने वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सभी वार्ड पार्षदगण की सजगता अनिवार्य:गरिमा

जिला स्वास्थ्य समिति पश्चिम चंपारण द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का संचालन जिला शहरी स्वास्थ्य सलाहकार चंद्र किशोर जी के अध्यक्षता में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा, एनसीडी पदाधिकारी डॉ. मुर्तुजा अंसारी, एपिडेमियोलॉजिस्ट डाँ अर्स मुन्ना, आरबीएसके डीसी डॉ. रंजन मिश्रा , पी.एस.आई इंडिया डीसी प्रताप सिंह कोश्यारी भी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में अवस्थित स्लम जगहो पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुचाने की जानकारी से सभी स्थानिय नगर निकाय को अवगत कराना था, जिसे जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों द्वारा गहण जानकारी दी गई।Bihar News अपने वार्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सभी वार्ड पार्षदगण की सजगता अनिवार्य:गरिमा

इस कार्यशाला के बाद शहरी स्वास्थ्य निकाय ने स्वीकार किया कि लोग को सही समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाए तथा जहां पर उनकी जरुरत होगी वे लोग तत्पर होकर सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे शहरी मलीन बस्ती के लोग स्वास्थ्य संबंधित सुविधा प्राप्त कर सकेंगे एवं उनका स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। आयोजन में उपमेयर गायत्री देवी सहित नगर निगम के अनेक वार्ड पार्षदगण की सहभागिता रही।

Post navigation

Previous: Bihar News लोडेड कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार 
Next: Bihar News रामनवमी एवं चैती छठ को लेकर मुस्तैद रहें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.