Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news दक्षिण तेल्हुआ जहरीली शराब कांड के दोषियों को गिरफ्तार करो

जनवाद टाइम्स 5 November 2021
Bihar news दक्षिण तेल्हुआ जहरीली शराब कांड के दोषियों को गिरफ्तार करो
Share News
       

 

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की पश्चिम चम्पारण के जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव , लोक संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता भाई पंकज तथा माकपा जिला कमिटी सदस्य तथा ट्रेड यूनियन नेता नीरज बरनवाल ने संयुक्त रुप से बयान दिया है कि तीन नवंबर की रात में दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के दलित बस्ती वार्ड न. 3 में प्रकाश राम नामक शराब विक्रेता से शराब पीने वाले 30 से ज्यादा लोगों में से 15 लोगों की मौत प्रकाश का पर्व दिवाली के दिन हो गई ।

 

IMG 20211105 WA0029बाकी बचे हुए लोगों का जगदीशपुर ताज हॉस्पिटल , गवर्मेंट हॉस्पिटल बेतिया तथा आशा हॉस्पिटल खुशी टोला , बेतिया इलाज चल रहा है l
जहरीली शराब पीने वालों का गवरमेंट मेडिकल अस्पताल बेतिया में इलाज के दौरान सरकारी अधिवक्तारमेश गिरी के साथ मिलने से पता चला की 30 से ज्यादा लोग उस रात संध्या में शराब पिए और घर चले गए । घर पर तबीयत बिगड़ते देख जागरुक घर के अभिभावक गण शराब पीने वाले व्यक्ति को लेकर अस्पताल की ओर चल दिए । कुछ दूसरे लोग जो इंतजार करने में लगे रहे , वैसे लोगों की इलाज के अभाव में मौत हो गई

 

Bihar news दक्षिण तेल्हुआ जहरीली शराब कांड के दोषियों को गिरफ्तार करोईलाज के क्रम में अस्पताल में भी कई लोगों की मौत हुई है । गवर्नमेंट हॉस्पिटल बेतिया में भर्ती दुखन राम , देवेन्द्र राम , विकास राम , राम प्रकाश राम जिन को दूसरी मंजिल पर भेज दिया गया है ।उसमें से रामप्रकाश राम की तबियत बिगड़ते देख तथा परिजनों के आग्रह पर अस्पताल अधीक्षक को उन्हें आपातकालीन वार्ड में भर्ती करने का सुझाव दिया गया।
नीतीश सरकार ने शराबबंदी की घोषणा तो कर दी । लेकिन उनके मद्ध निषेद मंत्रालय , पदाधिकारियों ,पुलिसकर्मियों द्वारा शराब माफियाओं से पैसे की उगाही कर घर घर शराब पहुंचाने तथा गांव गांव में नाजायज शराब बनाकर लोगों को मौत के मुंह में भेजा जाता रहा ।
उन्होंने ने मांग किया है कि घटना की ऊंच स्तरीय जांच कर दोषी अपकारी पदाधिकारियों , नौतन और जगदीशपुर थाना के पुलिसकर्मियों तथा नाजायज कारोबारियों पर मुकदमा कर जेल भेजा जाय तथा मृतक सभी परिवार को 6 लाख रुपए मुआवजा दिया जाय ।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूजः किछौछा दरगाह शरीफ में दीपावली पर दिए जलाकर लोगों ने मनाई दीपावली
Next: Bihar news बिहार मे शराबबंदी फोकस,फिर शराबबंदी क्यों?

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Vaishali

Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0042
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0046
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.