Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news कपिलदेव प्रसाद की 14 वीं पुण्य तिथि पर वार्षिक आम सभा संपन्न

जनवाद टाइम्स 23 June 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा का वार्षिक आमसभा बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा भवन बेतिया में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सभा के अध्यक्ष का. प्रभुराज नारायण राव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया । उसके बाद का. कपिलदेव प्रसाद संस्थापक महासचिव रिक्शा मजदूर सभा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर , आगे की कर कार्यवाई प्रारंभ हुई । सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड प्रभुराज नारायण राव ने करते हुए कहा कि आज देश की स्थिति बहुत संकटमय है । देश में महंगाई की मार से आम जनता परेशान हैं । डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं ।
किसान से वादा कर प्रधानमंत्री अभी तक एमएसपी के लिए किसानों की प्रतिनिधित्व वाली कमेटी का गठन नहीं किये हैं । खेती घाटे की बन चुकी है । किसानों की आत्महत्याओं का सिलसिला बिहार में भी शुरू हो गया है ।
ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों को रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में सेना में जाते हैं । पिछले 2 साल से सेना में कोई बहाली नहीं हुई और 4 साल से लगातार सेना में बहाली के लिए नौजवान पसीना बहा रहे हैं । जब बहाली होने को आया तो रक्षा मंत्रालय और देश के प्रधानमंत्री ने एक नई योजना अग्निपथ योजना लाए हैं । इस योजना में नौकरी की अवधि मात्र 4 साल की होगी । पेंशन की समाप्ति हो जाएगी और सेना में मिलने वाले सभी पद समाप्त हो जाएंगे ।
अभी असंगठित क्षेत्र के मजदूर भारी संकट से जूझ रहे हैं । उनके लिए सरकार के पास अभी तक कोई योजना नहीं है । किसी प्रकार की कोई सुविधा उन्हें नहीं मिल रही है । इनके रोजगार के बारे में सरकार की कोई चिंता नहीं है । जबकि भारी संख्या इस देश में असंगठित मजदूरों की है । समस्याओं के हल नहीं निकाल पाने की स्थिति में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांप्रदायिकता का सहारा ले रहे हैं। लोगों के अंदर नफरत की बीज बो रहे है । मंदिर और मस्जिद के झगड़े में लोगों को
फसाया जा रहा है । हिंदू और मुसलमान इस देश का मानो मुख्य संकट बन गए हैं ।
सम्मेलन का उदघाटन सीटू के जिला अध्यक्ष वी के नरुला ने किया । सम्मेलन का अभिनंदन खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभूनाथ गुप्ता , किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद , नौजवान सभा के जिला सचिव म. हनीफ , तांगा चालक कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ,जनवादी लेखक संघ के जिला सचिव अनिल अनल , ई रिक्शा चालक संघ के महासचिव नीरज बरनवाल, सुशील श्रीवास्तव आदि ने किया । इस अवसर पर कुमारी पूनम ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया ।
सम्मेलन में पिछले दिनों के कार्यों का लेखा जोखा तथा आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया ।जिसपर बहस में सदरे आलम , बिरेंद्र राम , किशोरी साह , आसमहद मियां , झूना मियां , शिवनाथ प्रसाद , राधेश्याम आदि ने भाग लिया ।
अंत में 13 सदस्यीय कमिटी का चुनाव सर्व सम्मति से हुआ जिसके अध्यक्ष का. प्रभुराज नारायण राव , उपाध्यक्ष म. सैदुल्लाह , अनवार अली , महासचिव शंकर कुमार राव , संयुक्त सचिव म. हनीफ , नीरज बरनवाल तथा कोषाध्यक्ष झुना मियां निर्वाचित हुए ।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :सम्भावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
Next: Bihar news 551 दिन गरीब-जरूरतमंद को निःशुल्क खाना खिलाने का सौभाग्य ईश्वर का आशीर्वाद: गरिमा

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.