Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News कथित कुख्यात फिरदौस अख्तर ने लखनऊ कोर्ट में किया आत्मसमर्पण 

जनवाद टाइम्स 16 December 2022
Bihar News कथित कुख्यात फिरदौस अख्तर ने लखनऊ कोर्ट में किया आत्मसमर्पण 
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड का मुख्य नामजद अभियुक्त वांटेड फिरदौस अख्तर ने गुरूवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) कोर्ट में अपना आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के पूर्व फिरदौस अख्तर ने कोर्ट जाने से पहले गाड़ी में अपना एक विडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। जिसमें उसने अपने बेगुनाही और निर्दोष होने की निष्पक्ष जांच की मांग करता नजर आ रहा है। साथ ही उसके विडियो में उसके चेहरे पर पुलिस का भय भी दिखता नजर आया। अपने जारी किए विडियो में एक तरफ बेतिया एसपी पर विश्वास जताकर निष्पक्ष जांच की मांग करता नजर आया तो वहीं नरकटियागंज डीएसपी कुंदन कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाकर उनके द्वारा इंकाउंटर करने की साजिश का आरोप तक लगा रहा है। जिसके कारण ही वो बेतिया में आत्मसमर्पण ना कर लखनऊ में आत्मसमर्पण करने की बात कही।IMG 20221216 WA0016

फाईल फोटो फिरदौस अख्तर

फिरदौस अख्तर ने वायरल विडियो में कहा कि मैं फिरदौस अख्तर, शिकारपुर थाना, बेतिया का रहने वाला हूँ। मुझे और मेरे परिवार को नरकटियागंज के सभापति प्रत्याशी व प्रोपर्टी डीलर राजेश श्रीवास्तव हत्याकांड में जानबूझकर फंसाया जा रहा है। बेतिया एसपी पूरे मामले की जांच स्वयं करें और मेरे साथ इंसाफ करें। नरकटियागंज के डीएसपी कुंदन कुमार और राजेश श्रीवास्तव दोनों ही करीबी दोस्त रहे हैं, और दोनों मिलकर छोटे से लेकर बड़े जमीनी कार्य में साझेदार भी रहे हैं। जिसके कारण ही इस हत्याकांड के बाद डीएसपी एक पुलिस अधिकारी की तरह कार्यवाही ना कर एक दोस्त की हत्या मानकर दुर्भावना से ग्रसित होकर एक पक्षीय कार्यवाही कर रहे हैं। बिना जांच, अनुसंधान और पर्यवेक्षण के ही जिस तरह मुझे, परिवार और घर को तंग और तबाह कर बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं, उससे मुझे उनपर निष्पक्ष जांच करने की उम्मीद नहीं है। साथ ही अपने कुछ खास अधिकारियों के साथ मिलकर मेरा इंकाउंटर करने की साजिश कर रहे हैं। जिसतरह समाचार में मुझे कुख्यात बताया जा रहा है वो निराधार है क्योंकि मैं ना ही लूट, रंगदारी, अपहरण, जमीन कब्जा और हत्या आदि जैसे मामलों का अपराधी हूँ। मैं कभी किसी अपराध में नहीं रहा हूँ और नरकटियागंज की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि भविष्य में भी मैं इस काम में नहीं रहूंगा। ऐसे में बेतिया एसपी पर ही मुझे भरोसा है कि वो जांच कर मुझे इंसाफ दें। साथ ही राजेश हत्याकांड की जांच पर्यवेक्षण डीएसपी कुंदन कुमार से ना करा कर किसी अन्य अधिकारी से कराने की माँग कर रहा है।

फिरदौस अख्तर का वायरल विडियो बेतिया पुलिस को चौंका कर रख दिया है। मामला चाहे जो भी हो पर मामले की जांच होने के बाद ही फिरदौस अख्तर के बातों की सच्चाई सामने आ सकती है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि फिरदौस ने बेतिया एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा पर अपना विश्वास जिस तरह जताया है और अपील किया है वैसे में बेतिया एसपी उसकी उस गुहार को किस तरह लेंगे वो आने वाले अनुसंधान और जांच प्रक्रिया से साफ हो सकता है।

वहीं नरकटियागंज डीएसपी कुंदन कुमार से मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि फिरदौस अख्तर वायरल विडियो हास्यास्पद है। जो एक भी अपराध नहीं करने का दावा कर रहा है, वो लखनऊ में 4 से 5 मामलों में हत्या, लूट और आर्म्सएक्ट का आरोपी है। साथ ही बगहा व बेतिया में आधा दर्जन अपराधिक मामलों का आरोपी है, जिसकी पूरी अपराधिक इतिहास खंगाली जा रही है। यह सब उसने पुलिस दबिस और कार्यवाही को लेकर बदनाम करने की नियत से कर कर अपने को बचाने का प्रयास किया है। जबकि मैं कभी भी दिवगंत राजेश श्रीवास्तव के साथ किसी जमीन के खरीद बिक्री में साथ नहीं हूँ तो साझेदारी का प्रश्न नहीं उठता है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास टीम कर रही थी ना कि इंकाउंटर करने का प्रयास किया गया था। लखनऊ कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के पहले विडियो वायरल कर सनसनी फैलाने का प्रयास कर अपना बचाव करना चाहता है। बेतिया पुलिस के कार्यवाही के कारण ही वो आत्मसमर्पण किया है।

फिरदौस अख्तर ने जिला के मोस्टवांटेड व अपराधिक इतिहास वाले गोरख ठाकुर की हत्या लखनऊ कैंट में जाकर दिनदहाड़े उसके आवास पर कर दिया था, जिसके बाद अपराध की दुनिया में उसका नाम तेजी से सामने आने लगा था। ऐसे में अपने ऊपर अपराधिक मामला नहीं होने की बात करना कहां तक सच्चाई है, यह चर्चा और जांच का मामला बन गया है। अपराधिक इतिहास होने के बाद भी फिरदौस क्यों अपने को बेगुनाह बता रहा है?Bihar News कथित कुख्यात फिरदौस अख्तर ने लखनऊ कोर्ट में किया आत्मसमर्पण 

विदित हो कि 2 दिसम्बर के रात्रि भगवती सिनेमा विजय होटल के पास राजेश श्रीवास्तव की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने 4 से 5 राउंड गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। जिसमें बेतिया पुलिस ने लगभग एक सप्ताह में अपनी जांच और कार्यवाही करते हुए नरकटियागंज के निवर्तमान सभापति राधेश्याम तिवारी, राजेश श्रीवास्तव के खास जितेन्द्र उर्फ जिम्मी सोनी समेत पांच को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हत्याकांड में निवर्तमान सभापति व अधिवक्ता राधेश्याम तिवारी के नाम आने के बाद वहां की राजनीति अधिक गर्म हो गई है। वहीं विधिक संघ नरकटियागंज ने इसे बेतिया पुलिस की साजिश तक बताया था जिसको लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। इस हत्याकांड ने पुलिस को चुनौती दे दी थी जिसको लेकर बेतिया एसपी काफी संजीदगी से एक एक पहलूओं की खुद निगरानी करते हुए पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। जो कि पूरे जिला को चौंका कर रख दिया है।

ऐसे में आम जनता की नजरें एक बार फिर से बेतिया एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा के ऊपर बनी हुई है कि कैसे वे फिरोज अख्तर को लखनऊ से बेतिया लाकर सारे मामलों का उद्भेदन और जांच करते हैं?

Post navigation

Previous: खड़ंजे नालियाँ ना बनने पर वार्ड सदस्यो ने, ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिव पर लगाया आरोप
Next: Bihar News विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.