Bihar news-द्रौपदी मुर्मू एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार बनाए जाने पर रालोजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष–अजय मालाकार

Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव मे एनडीए के उम्मीदवार बनाए जाने पर वैशाली रालोजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामना दी है। इसके साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हाजीपुर के लोकप्रिय सांसद सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस सहित एनडीए के वरीय नेताओं को आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी बधाई दी है। रालोजपा के प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार ने कहा है कि देश एक नया इतिहास रचने जा रही है,इनके नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाई को हासिल करेगा। साथ ही साथ देश एक नई दिशा को बेहतरीन तरीके से संदेश देगा। एनडीए नेताओं ने जो देश हित में जो निर्णय लेकर पहले आदिवासी महिला को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया है जो ऐतिहासिक कदम है। हर्ष व्यक्त करने में रालोजपा प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार,शिवनाथ पासवान,प्रदेश सचिव कामेश्वर सिंह,सतनारायण शर्मा, वरीय नेता इंदुभूषण ठाकुर,नागेंद्र सिंह, गौरीशंकर पासवान,रालोजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह,विमल ठाकुर,शैलेंद्र गुप्ता,मनोज कुमार, विवेक भारती सहित अनेक रालोजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Trending News