Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News महाशिवरात्रि को लेकर विशेष सतर्कता बरतें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 18 February 2023
Bihar News महाशिवरात्रि को लेकर विशेष सतर्कता बरतें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाना है। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। तथा महाशिवरात्रि के दिन कलश यात्रा, शोभा योत्रा, जुलूस सहित देवालयों, घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है।IMG 20230218 085943

महाशिवरात्रि को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा की गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेन्द्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया सदर, विनोद कुमार, एसडीपीओ, बेतिया सदर, मुकुल परिमल पाण्डेय सहित बेतिया अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।Bihar News महाशिवरात्रि को लेकर विशेष सतर्कता बरतें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी द्वारा विधि-व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी। जाना गया कि किन-किन स्थलों पर कलश यात्रा, शोभा यात्रा, भंडारा, जुलूस, सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे है। ऐसे स्थलों पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तैयारी कैसी है। सभी थानों में शांति समिति की बैठक, धारा 107, 110 एवं 116 (3) के तहत की गयी कार्रवाई आदि की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सजग एवं सतर्क रहकर अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करेंगे। शरारती, असामाजिक एवं अपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों पर नजर बनाकर रखेंगे तथा उनके विरूद्ध विधिसम्मत निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे। IMG 20230218 085943

उन्होंने कहा कि विभिन्न देवालयों, घाटों तथा ऐसे स्थलों जहां भारी भीड़ एकत्रित होती है वहां मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं पुलिस फोर्स ससमय अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थित रहकर शांतिपूर्ण तरीके से महाशिवरात्रि पर्व को सम्पन्न करायेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, विद्युत को निर्देश दिया गया कि कलश यात्रा, शोभा यात्रा, भंडारा, जुलूस, सहित देवालयों, घाटों तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में विद्युत तारों की निगरानी कराना सुनिश्चित करेंगे। विद्युत तारों की अच्छे तरीके से जांच-पड़ताल करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित रूट के अनुरूप ही कलश, शोभा यात्रा सहित अन्य जुलूस निकलें, इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। आयोजक समिति से समन्वय स्थापित कर प्रॉपर क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

उन्होंने निर्देश दिया कि त्वरित कार्रवाई हेतु पर्याप्त संख्या में क्यूआरटी टीम, पुलिस फोर्स (महिला-पुरूष) आवश्यक संसाधनों के साथ रेडी पोजिशन में कंट्रोल रूम में रहेंगे ताकि विषम परिस्थिति में कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया द्वारा बताया गया कि जिले में लगातार रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की अच्छे तरीके से तलाशी ली जा रही है। इस दौरान ब्रेथ एनालाईजर मशीन से संदिग्धों की जांच की जा रही है तथा शराब पीने वाले व्यक्तियों को पकड़ा जा रहा है।

उन्होंने निर्देश दिया कि महाशिवरात्रि को लेकर सभी पुलिस अधिकारी अलर्ट रहेंगे तथा शांतिपूर्ण तरीके से महाशिवरात्रि पर्व को सम्पन्न करायेंगे। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखेंगे तथा निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।Bihar News महाशिवरात्रि को लेकर विशेष सतर्कता बरतें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी : जिलाधिकारी

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि महाशिवरात्रि को लेकर डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर, ड्रोन आदि से लगातार निगरानी करायी जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न स्थलों पर पुलिस अधिकारियों की रूफ टॉप डिप्लायमेंट की व्यवस्था की गयी है। सादे लिबास में एक्सपर्ट पुलिस अधिकारी, पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है, जो प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेंगे तथा आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News-बरांटी गांव से बरांटी ओपी थाना कही और जगह जाने से बिदुपुर स्टेशन के व्यवसाईयो के लिए चुनौतीपूर्ण होगा
Next: Agra News: बम बम भोले के जयघोष से गूंजा बटेश्वर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.