Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–अपर समाहर्ता ने की वैशाली महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 11 March 2023
Bihar News--अपर समाहर्ता ने की वैशाली महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।महावीर जयंती के अवसर पर वैशाली प्रखंड अंतर्गत वैशालीगढ़ में आयोजित होने वाले वैशाली महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा वैशाली समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह के द्वारा की गई जिसमें उप विकास आयुक्त सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर,डीसीएलआर हाजीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी वैशाली उपस्थित थे।IMG 20230311 WA0035

ज्ञातव्य है कि वैशाली महोत्सव का आयोजन 4 अप्रैल से लेकर 6 अप्रैल तक तीन दिनों के लिए होना है । यह आयोजन अभिषेक पुष्करणी सरोवर के पास उसी स्थान पर कराया जाएगा यहां पिछली बार इसका आयोजन किया गया था।Bihar News--अपर समाहर्ता ने की वैशाली महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा

आज की बैठक में मुख्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर विमर्श किया गया। अपर समाहर्ता ने कहा कि महोत्सव में नामचीन बड़े कलाकारों के साथ साथ स्थानीय कलाकारों को भी महत्व दिया जाएगा। इसके लिए कलाकारों को डीसीएलआर हाजीपुर के कार्यालय में आवेदन देना होगा जिस पर कल्चरल कमिटी निर्णय लेकर कलाकारों का चयन करेगी। आज की बैठक में अभिषेक पुष्करनी सरोवर की साफ-सफाई ,वहां लगाए गए ग्रिल का रंग रोगन और बिजली बत्ती की सजावट के लिए उप विकास आयुक्त को अधिकृत किया गया। उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि यह कार्य मनरेगा पीओ के द्वारा कराया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को पिछली बार की अपेक्षा अधिक बड़ा मंच 60 x 20 आकर का बनाने का निर्देश दिया गया। महोत्सव के दौरान आयोजन स्थल के आसपास मेला सा परिदृश्य बनता है जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भाग लेते हैं। इसको लेकर संपूर्ण मेला क्षेत्र में सजावट कराने,लाइटिंग की व्यवस्था सहित वहां के सभी सरकारी भवनों, स्कूल, निजी भवनों पर नीली बत्ती से सुसज्जित कराने का निर्देश दिया गया। महोत्सव से संबंधित शोभा यात्रा, प्रभात फेरी ,कलश स्थापना, विद्वतगोष्टी सहित सभी पहलुओं पर विमर्श किया गया। अपर समाहर्ता ने कहा कि जिन पदाधिकारियों को जो दायित्व दिए गए हैं सभी लोग अपने कार्यों को ससमय पूर्ण करा लेना सुनिश्चित करे

Post navigation

Previous: Etawah News: जायट्स परिवार ने डॉ. कैलाशचंद्र यादव को किया सम्मानित
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : चौपाल लगाकर ग्रामीण की समस्या सुने खण्ड़ विकास अधिकारी अनिल 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.