Bihar News-राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई

Bihar News- A voter awareness rally was taken out by the students of Government Higher Secondary School Rajapakar.
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर /वैशाली

यह रैली विद्यालय परिसर से निकलकर विभिन्न पंचायत के चौक चौराहे होते हुए राजापाकर उत्तरी ग्राम पंचायत तक गई. रास्ते में बच्चों ने अपने नारों द्वारा ग्रामीण लोगों को उनके वोट के अधिकार के बारे में जागरूक किया. तथा आगामी विधानसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से वोट देने के लिए प्रेरित किया. बच्चों ने ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने के लिए भी प्रेरित किया।

Bihar News- A voter awareness rally was taken out by the students of Government Higher Secondary School Rajapakar.कार्यक्रम  पर्यावरण विद् एवं मतदाता जागरूकता अभियान के प्रखंड ब्रांड एंबेसडर महेंद्र राय,  विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार मंडल के नेतृत्व में निकला गया. बच्चे रैली में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न नारे लगा रहे थे .जिसमें वोट देने जाएंगे अपना फर्ज निभाएंगे, लोकतंत्र की पहचान चलो करें हम सब मिलकर मतदान, वोट है हमारा अधिकार करो ना इसे बेकार, अपनी ताकत को पहचानो चलो करें हम सब मतदान सहित विभिन्न नारे लगा रहे थे।

Bihar News- A voter awareness rally was taken out by the students of Government Higher Secondary School Rajapakar.

रैली में विद्यालय के छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षिकाओं में बिंदेश्वर प्रसाद सिंह, केशव नारायण राय, अमरेश कुमार राय, विनोद कुमार, राजकुमार रवि ,रविंदर कुमार ,प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे. वही रैली के दौरान लोगों को निशुल्क पौधे देकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया.

Trending News