Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news नेपाल के चितवन से आए एक गेंडे की हुई मौत

जनवाद टाइम्स 1 March 2022
Bihar news नेपाल के चितवन से आए एक गेंडे की हुई मौत
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह पश्चिम चंपारण (बेतिया)

नेपाल के चितवन से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में आए गेंडे की मौत हो गई है। गेंडे की शव गोनौली वन क्षेत्र के चंपापुर के समीप मंगलवार को खेत में पड़ा मिला। मौत की सूचना पर सभी टाइगर रिजर्व के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर गेंडे की मौत के कारणों का पता करने में लगे हुए हैं। वाल्मीकि नगर वन संरक्षक डॉक्टर नेसमनी के ने बताया कि गेंडे की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी मौत के कारणों का पता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल से आया कि गेंडा 15 दिन पहले उत्तर प्रदेश के तरफ चला गया था। वहां पर इसकी एक्टिविटी बनी हुई थी। आज मौत की सूचना मिली है।

 नेपाल के चितवन से 20 जनवरी को आया था गेंडा

 

Bihar news नेपाल के चितवन से आए एक गेंडे की हुई मौत

20 जनवरी को नेपाल से आए इस गैंडे की मेहमानवाजी में पूरा VTR प्रशासन लगा हुआ था। आने के साथ ही गेंडा ने एक व्यक्ति को मारकर घायल भी कर दिया था। जिसके बाद VTR से निकलकर यूपी के रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया था।

— 10 फरवरी को पहुंचा था यूपी

10 फरवरी को गेंडा खड्डा में कोहरगद्दी व दरबहा गंगाछापर गांव के सरेह में एक गन्ने के खेत में देखा गया था। यहां भी गन्ना काट रहे एक किसान को घायल कर दिया था। यूपी में गेंडे ने बहुत उत्पात मचाया था। जिसका एक वीडियो लोगों ने बना कर वायरल भी किया। इस वीडियो में गेंडा को लोग भगाते नजर आए।

पहले भी हुई है गेंडो की मौते

 

Bihar news नेपाल के चितवन से आए एक गेंडे की हुई मौत

 

 

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पहुंचे गेंडों को यहां के वन्य जीवों ने स्वागत किया। इस कारण हर साल उनके आने का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन कुछ कारणवश आने वाले गेंडों में कई की मौत VTR में हो चुकी है। 19 मई 2020 को वाल्मिकी नगर रेंज के भेड़ीहारी जंगल में चमईनीया पुल के पास एक गेंडा की मौत हुई थी। वहीं, 6 मार्च 2019 को इंडिया रीवन परिसर में एक गेंडा मृत मिला था। इस मौत का कारण गेहूं में डाले जाने वाले जहर से होने की संभावना जताई जा रही थी। 2011 में गेंडे का शव सड़े गले अवस्था में VTR के कक्ष संख्या 37 में मिला था। बताया जा रहा था कि तस्करों ने गेंडे को गोली मारकर हत्या कर दी। 2009 के अप्रैल में शाम 7 बजे के करीब जननायक एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक गेंडे की मौत हो गई। वहीं, 2006 में VTR से सटे नहर में दो गेंडे गिर गए थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी। 2013-14 में एक गेंडा मालगाड़ी की चपेट में करीब एक किमी तक इंजन के साथ घसिटता हुआ गया और उसकी मौत हो गई थी।

Post navigation

Previous: Bihar news विदेशी शराब से भरे एक कार सहित तस्कर गिरफ्तार
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज सपा आलापुर के प्रत्याशी त्रिभुवन दत्त के द्वारा निकाला गया रोड़ शो गाड़ियों की दिखी लम्बी कतार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260707-WA0026
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 7 July 2026
IMG-20260707-WA0017
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश

जनवाद टाइम्स 7 July 2026

Latest News

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को ₹384.71 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
  • भारत-नेपाल सीमा पर यूक्रेनी महिला हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
  • योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी प्राथमिकता: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: भीषण गर्मी के मद्देनजर पश्चिमी चंपारण में 102 एम्बुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर, मरीजों को तत्काल सहायता के निर्देश
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी का विधायक महेंद्र राम ने किया औचक निरीक्षण, जीएनएम छात्राओं ने प्राचार्या पर लगाए गंभीर आरोप
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.