Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहित प्रेक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों के साथ की गयी बैठक

जनवाद टाइम्स 11 May 2024
Bihar news A meeting was held with the candidates by the District Election Officer and observers
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की उपस्थिति में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर 1-वाल्मीकिनगर एवं 2-पश्चिम चम्पारण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लड़ रहे अभ्यर्थियों के साथ बैठक की गयी।Bihar news A meeting was held with the candidates by the District Election Officer and observers

इस बैठक का उदेश्य की चर्चा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों से कहा कि आप सभी अभ्यर्थियों का सहयोग अपेक्षित है, जिससे दोनों लोकसभा क्षेत्र में होने वाले निर्वाचन संबंधी सभी कार्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो सके।

उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मार्गदर्शन के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा आप सभी को हरसंभव सहयोग करेगा। आप सभी अभ्यर्थी निर्वाचन अयोग के दिशा-निर्देशो का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू है, इसका दृढ़ता के साथ पालन किया जाय। निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वे संबंधित निर्वाची पदाधिकारी सहित प्रेक्षक महोदय से भी संपर्क कर सकते हैं।Bihar news A meeting was held with the candidates by the District Election Officer and observers

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक के रूप में नियुक्त श्रीमती जे0 इनोसेन्ट दिव्या ने अपना परिचय देते हुए वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी की गयी तैयारियों के बारे में अवलोकन उपरांत चर्चा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा की गयी तैयारी पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता/अभ्यर्थी/राजनैतिक कार्यकर्ता चुनाव संबंधी शिकायत एवं सुझाव हेतु उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनका मोबाईल नंबर 8986192356 एवं दूरभाष संख्या-06254-247016 है। उन्होंने कहा कि इस समय उनका आवासन जिला अतिथिगृह कमरा संख्या-01 है, पर कोई भी इच्छुक मतदाता/अभ्यर्थी/राजनैतिक कार्यकर्ता चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत एवं सुझाव स्वयं सीधे मिलकर कर सकते हैं।

पश्चिम चम्पारण लोकसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक के रूप में नियुक्त एस0 कृष्णा चैतन्य ने कहा कि किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी शिकायते न सिर्फ मोबाईल नंबर एवं दूरभाष पर बल्कि व्हाट्सएप पर भी भेज सकते हैं। इनका मोबाईल नंबर-8986192530 एवं दूरभाष संख्या-06254-247017 है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के समय किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समस्याओं की सूची जिला प्रशासन अथवा उन्हें सीधे रूप से भेज सकते हैं। किसी भी प्रकार की शंका उत्पन्न होने पर कृपया विचार-विमर्श कर दूर करें। उन्होंने कहा कि एमसीसी का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। इसका उल्लंघन होने के उपरांत उन्हें भी त्वरित सूचित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी वाहन जो आवंटित नहीं हैं, उसका प्रयोग नहीं करें। साउंड सिस्टम पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रातः छह बजे से दस बजे तक ही लाउड स्पीकर का प्रयोग निर्धारित समय सीमा की तीव्रता तक कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी अभ्यर्थी सामुदायिक भवन का उपयोग राजनैतिक प्रचार-प्रसार हेतु नहीं करेंगे।Bihar news A meeting was held with the candidates by the District Election Officer and observers

वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त कराले राहुल एकनाथ जिनका मोबाईल नंबर-7541855101 एवं दूरभाष संख्या-06254-247013 है ने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी एक बार में दस हजार रूपया से ज्यादा व्यय नहीं करेंगे। अभ्यर्थियों द्वारा किये गये व्यय का निरीक्षण समय-समय पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि व्यय की निर्धारित समय सीमा को पार किये जाने की स्थिति में अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है। स्टार प्रचारकों द्वारा किसी भी अभ्यर्थी के पक्ष में प्रचार किये जाने पर होने वाले व्यय को भी अभ्यर्थी के व्यय में शामिल किया जायेगा। इस प्रकार अन्य विभिन्न कार्यो में होने वाले व्यय को भी अभ्यर्थी के व्यय में शामिल किया जायेगा।

पश्चिम चम्पारण लोकसभा क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त टी0वी0 वाम सीधर जिनका मोबाईल नंबर-8292149997 एवं दूरभाष संख्या-06254-247020 ने कहा कि राजनैनिक विज्ञापन एवं पेड न्यूज प्रकाशित किये जाने की स्थिति में एमसीसी कोषांग की पैनी नजर रहेगी एवं उस पर होने वाले व्यय का आकलन करते हुए अभ्यर्थी के व्यय में शामिल कर दी जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पम्पलेट, हैंडबिल प्रकाशित कराये जाने की स्थिति में प्रकाशक का नाम व पता सहित प्रकाशित की जाने वाली प्रति की संख्या का उल्लेख होना आवश्यक है। इस पर होने वाले व्यय को भी अभ्यर्थी के व्यय में शामिल कर दी जायेगा। साथ ही उन्होंने अन्य आवष्यक दिषा-निर्देश भी दिए ताकि स्वच्छ, पारदर्शी, भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया जा सके।Bihar news A meeting was held with the candidates by the District Election Officer and observers

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय, निर्वाची पदाधिकारी, वाल्मीकिनगर, राजीव कुमार सिंह सहित सभी प्रेक्षक एवं उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-लोकसभा में निर्वाचन 2024 के अवसर पर निर्वाचन में मतदाताओं का शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करे
Next: Bihar News : इंडिया का पहला डिजिटल भिखारी बेतिया निवासी राजू की हार्ट अटैक से मौत, गले में स्कैनर तो हाथ में टैब लेकर घूमता था, लालू यादव भी थे फैन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.