Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर डीएम श्रीमति वर्षा सिंह की अध्यक्षता में  जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई

जनवाद टाइम्स 21 June 2025
Bihar News- A meeting of the District Road Safety Committee was held under the chairmanship of DM Mrs. Varsha Singh to control the increasing road accidents in the district.
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डीएम ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सड़कों की मैपिंग करते हुए नोट करें कि कहां पर क्या किया जाना जरूरी हैं।

Bihar News- A meeting of the District Road Safety Committee was held under the chairmanship of DM Mrs. Varsha Singh to control the increasing road accidents in the district.

संबंधित प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर दे दिया जाए। डीएम ने कहा कि जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा पूर्व से चिन्हित 87 ब्लैक स्पॉटों के अलावा अन्य ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित करें। इस सूची के अनुसार ब्लैक स्पॉट जगहों पर रेडियम साइनेज, स्पीड ब्रेकर, डिवाइडर, रम्बल स्ट्रीप, लेफ्ट राईट वैरीकेडिंग, ग्रीलिंग किया जाना है उस पर प्रस्ताव दें। प्राप्त प्रस्ताओं पर पथ विभाग आगे की कार्रवाई करेंगे।
बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों पर शो कॉज करने का निदेश दिया। साथ ही पथ विभाग के जूनियर इंजिनियर की कार्य में लापारवाही मानते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने एडीटीओ को भी फटकार लगाया और प्रत्येक दिन के कार्यो का रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि इस बैठक में जिन बिन्दुओं पर विमर्श किया जा रहा है उसे सभी पदाधिकारी गंभीरता से लेंगे और दिये गये टास्क को पूरा करायेंगे। डीएम ने कहा कि ओभर लोडिंग भी दुर्घटना का एक बड़ा कारण है। सभी एसडीओ और एसडीपीओ धर्मकांटा पर लोडेड वाहनों का नियमित रूप से वजन करायें। प्रत्येक दिन ज्यादा से ज्यादा गाड़ी का फिटनेश और चालक की ड्राईविंग लाइसेंस, नशापान, सीट बेल्ट आदि जांच करें।
डीएम ने डीटीआे को निर्देश दिया कि जिला तीनों अनुमंडलों में एमवीआई व इएसआई की अलग-अलग टीम द्वारा नियमित दिन वाहनों की जांच कर रिपोर्ट दें। अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। जन जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा से संबंधित फ्लेक्स-बैनर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही, शिक्षा विभाग के सहयोग से शनिवार को सभी विद्यालयों में बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bihar News- A meeting of the District Road Safety Committee was held under the chairmanship of DM Mrs. Varsha Singh to control the increasing road accidents in the district.
डीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के किनारे हाट बाजार, स्कूल, मंदिर वाले जगह को दुर्घटना बहुल वाला क्षेत्र में डालकर साइनेज लगाया जाय। सभी चौक-चौराहों पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी / होमगार्ड सक्रिय रहें। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया गया कि रेगुलर भ्रमण कर इनकी सक्रियता को देखें। एनएच मार्गो पर ट्रक खड़े रहते हैं। डीटीओ व एमवीआई यह देखें कि यह ट्रक किस मामले में खड़े हैं। ऐसे ट्रकों पर जुर्माना करें। किसी पर मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े रहने पर एमवीआई व इएसआई की लापारवाही मानी जाएंगी।Bihar News- A meeting of the District Road Safety Committee was held under the chairmanship of DM Mrs. Varsha Singh to control the increasing road accidents in the district.

इस बैठक में डीएम के साथ एडीएम संजय कुमार, डीटीओ धीरेन्द्र कुमार, सिविल सर्जन, महुआ व हाजीपुर एसडीओ, सभी पथों के कार्यपालक अभियंता, एमवीआई विकास कुमार, विशेष पदाधिकारी अमन आनंद सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज – आलापुर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई पी डी ए पंचायत 
Next: Bihar News-  जिला पदाधिकारी, वैशाली के (कार्यालय कक्ष) में आम लोगों से साक्षात्कार (जनता दरबार) कार्यक्रम आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.